scriptऐश्वर्या रॉय नहीं बल्कि ये हीरोइन थी अभिषेक बच्चन का पहला प्यार! | BDay Special : When Abhishek wanted to sleep with Zeenat Aman | Patrika News

ऐश्वर्या रॉय नहीं बल्कि ये हीरोइन थी अभिषेक बच्चन का पहला प्यार!

Published: Nov 19, 2017 07:56:21 pm

ऐश्वर्या रॉय नहीं बल्कि ये हीरोइन थी अभिषेक बच्चन का पहला प्यार!….

Abhishek_Bachchan

Abhishek_Bachchan

बाॅलीवुड एक्ट्रेस जीनत अमान का जन्म 19 नवंबर 1951 को जर्मनी में हुआ। वह रविवार को अपना 66वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। इस मौके पर हम आपको उस शख्स से रूबरू करवा रहे हैं जिसके बचपन का क्रश है जीनत अमान। बॉलीवुड के सबसे क्यूट कपल्स में से एक ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की जोड़ी है। 16 नवंबर को बेटी आराध्या के छठे बर्थडे को बड़ी धूमधाम से सेलिब्रेट करने वाले ऐश और अभिषेक की शादी 20 अप्रेल, 2007 को हुई थी। उनकी शादी 10 को साल हो चुके हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अभिषेक बच्चन की पहली पसंद ऐश्वर्या नहीं बल्कि कोई और ही एक्ट्रेस थी। ये सुनकर शायद आप चौंक जाएं, लेकिन ये एक्ट्रेस उनके बचपन का क्रश थी। अब आप उस एक्ट्रेस का नाम जानने के लिए बहुत ही एक्साइटेड हो रहे होंगे। इससे पहले की आप कुछ अनाफ-सनाफ सोचे हम आपको बता दे कि अभिषेक बच्चन के बचपन का क्रश जीनत अमान थीं। अभि महज 5 साल की उम्र में ही इस एक्ट्रेस से शादी करना चाहते थे।

Abhishek_Bachchan

आपको ये जानकार ताज्जूब होगा कि अभिषेक बच्चन की पहली पसंद और कोई नहीं बल्कि पापा की हीरोइन जीनत अमान थीं। ये उन दिनों की बात है जब स्कूल की छुट्टियों में अभिषेक पापा अमिताभ की फिल्म महान की शूटिंग देखने काठमांडू गए थे। वहां अभिषेक को जीनत अमान के करीब रहने और बात करने का मौका मिला। वह अक्सर सेट पर ही जीनत अमान के साथ खेला करते थे। जैसे नन्हें अभि की नजर 70 के दशक की बोल्ड एंड ब्यूटीफुल एक्ट्रेस जीनत अमान पर पड़ी उनके मासूम दिल में जग गए प्यार के अरमान। प्यार भी ऐसा कि सारी सीमाओं को पार करना चाहते थे अभिषेक। कहते हैं ना कि प्यार अंधा होता है। ठीक वैसे अभिषेक भी जीनत अमान के प्यार में अंधे हो गए थे।

Abhishek_Bachchan

एक रात की बात है जब डिनर के बाद जीनत सोने जा रही थी कि अभिषेक ने बड़ी मासूमियत से पूछा कि वह किसके साथ सोने जा रही हैं? तो जीनत ने कहा कि वह अकेली ही सोएंगी तो अभिषेक यह सुनकर काफी हैरान हुए। क्योंकि अभिषेक बच्चे थे और उन्हें अकेले सोने का कॉन्सेप्ट पता नहीं था, इसलिए उन्होंने पूछा कि क्या वह उनके साथ सो सकते हैं? तो जीनत ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया, ‘थोड़े बड़े हो जाओ’।

यानी कि हुआ यूं कि 5 साल का अभिषेक जीनत अमान पर फिदा हो गया था। दरअसल, ये उनके बचपन का प्यार था। क्योंकि वह उस समय प्यार की परिभाषा नहीं जानते थे, उस समय वह अपनेपन को ही प्यार समझते थे। जीनत अमान उस समय 28 साल की थी। आज भी अभिषेक से अपने पहले प्यार के बारे में कोई सवाल किया जाता है तो आज भी वह कहते हैं कि उनका पहला प्यार जीनत ही थी।

वैसे तो अभिषेक की जिंदगी में कई लड़कियां आई और गई लेकिन जीनत इस कदर बसी है कि सालों बाद रह रह कर याद आती है उनकी। करिश्मा कपूर से अभिषेक की सगाई टूटने के बाद उन्होंने मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय से 2007 में शादी रचाई। आज ऐश्वर्या अभिषेक के दिल की मल्लिका है पर वो भी अभिषेक के दिल से नहीं मिटा पाई जीनत की याद। ये तो उनके बचपन का प्यार है जो हमेशा उनके दिल में बसा रहेगा।

ट्रेंडिंग वीडियो