scriptवो इंडियन स्टार्स जो पर्दे पर रोबोट बनकर हुए सुपरहिट, क्या कृति सेनन दे पाएंगी इनको टक्कर? | Before Kriti Sanon These Actors Impressed As Robot | Patrika News
बॉलीवुड

वो इंडियन स्टार्स जो पर्दे पर रोबोट बनकर हुए सुपरहिट, क्या कृति सेनन दे पाएंगी इनको टक्कर?

Kriti Sanon As Robot: बॉलीवुड स्टार कृति सेनन और शाहिद कपूर की फिल्म आ रही है जिसका नाम है ‘तेरी यादों में ऐसा उलझा जिया’। इसमें कृति सैनन एक रोबोट का किरदार निभा रही हैं। उनसे पहले भी कई एक्टर्स फिल्मों में रोबोट का रोल प्ले कर चुके हैं.

Jan 31, 2024 / 07:24 pm

Krishna Pandey

kirtyi_sanon_robot_.jpg
Kriti Sanon As Robot: बॉलीवुड स्टार कृति सेनन और शाहिद कपूर की फिल्म आ रही है जिसका नाम है ‘तेरी यादों में ऐसा उलझा जिया’। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और काफी इंटरेस्टिंग भी है। अमित जोशी और आराधना शाह ने मिलकर इसे डायरेक्ट किया है।
https://youtu.be/w_N6d4ec79c
फिल्म की खासियत ये है कि इसमें कृति सैनन एक रोबोट का किरदार निभा रही हैं। ये फिल्म आने वाली 9 फरवरी को रिलीज होने जा रही है। वैसे ये पहली बार नहीं है जब कोई इंडियन स्टार पर्दे पर रोबोट का किरदार निभाता दिखा हो।
इससे पहले भी कई स्टार्स पर्दे पर रोबोट का रोल निभा चुके हैं। आईए जानते हैं इन स्टार्स के बारे में…
1. शाहरुख खान
बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख फिल्म ‘रा। वन’ में रोबोट का रोल करते दिखे थे। इसमें करीना कपूर खान उनके अपोजिट थीं। फिल्म दर्शकों को पसंद आई थी।
ra-one-resurfaces-to-claim-its-due-eleven-years-later-001.jpg
2. रजनीकांत
थलाइवा यानी सुपरस्टार रजनीकांत भी फिल्मों में रोबोट का रोल कर चुके हैं। फिल्म थी ‘रोबोट’ और ‘2.0’। इनमें रजनी सर चिट्टी नाम के वन मैन आर्मी टाइप रोबोट के रोल में दिखे थे।
106781-ggehwggbhw-1543393205.jpg
3. एमी जैक्सन
रोबोट को सीक्वल यानी ‘2.0’ में बॉलीवुड एक्ट्रेस एमी जैक्सन भी रोबोट के रोल में दिखी थीं। इन्हें भी खूब पसंद किया गया था।

dl2d1cevwaatpgs-1507718077.jpg
4. अर्जुन रामपाल
फेमस बॉलीवुड स्टार अर्जुन रामपाल फिल्म ‘रा। वन’ में रोबोट बने थे मगर बैड रोबोट। मतलब वो विलेन के रोल में दिखे थे। इस फिल्म में उनके अपोजिट शाहरुख खान और करीना कपूर थे।

Home / Entertainment / Bollywood / वो इंडियन स्टार्स जो पर्दे पर रोबोट बनकर हुए सुपरहिट, क्या कृति सेनन दे पाएंगी इनको टक्कर?

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो