scriptसोनम कपूर की शादी से पहले हुआ ये बड़ा हादसा, अब क्या होगा शादी का? | Before Sonam Kapoor Marriage Big Accident Farah Khan Injured | Patrika News

सोनम कपूर की शादी से पहले हुआ ये बड़ा हादसा, अब क्या होगा शादी का?

Published: May 02, 2018 05:00:48 pm

Submitted by:

Amit Singh

कपूर परिवार ने मीडिया में ये ऐलान कर दिया है कि सोनम और आनंद आहूजा 8 मई को शादी के बंधन में बधेंगे।

sonam

sonam

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर की शादी की आधिकारिक घोषणा हो चुकी है। कपूर परिवार ने मीडिया में ये ऐलान कर दिया है कि सोनम और आनंद आहूजा 8 मई को शादी के बंधन में बधेंगे। शादी के डेट से पहले ही ये खबर आ चुकी थी कि सोनम कपूर की मेंहदी सेरेमनी फराह खान कोरियोग्राफ करने वाली है, लेकिन शादी के 6 दिन पहले ही एक बड़ा हादसा हो गया है। फराह खान का पैर फ्रैक्चर हो गया है और उन्हें अब 3 हफ्ते तक व्हीलचेयर पर रहना होगा।

 

sonam kapoor

सोशल मीडिया पर दी जानकारी
इस बात की जानकारी फराह खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी है। उन्होंने एक व्हीलचेयर की फोटो साझा की है और इस बारे में जानकारी दी है कि, ‘अगले 3 हफ्तों तक वह व्हीलचेयर ही इनकी साथी रहेगी।’ जिससे यह स्पष्ट होता है कि फराह खान के पैर में किसी कारणवश चोट आ गई है और डॉक्टरों ने उन्हें सलाह दी है कि वह अगले 3 हफ्तों तक व्हीलचेयर का ही उपयोग करें।

 

https://twitter.com/RajkummarRao?ref_src=twsrc%5Etfw

सोनम की मां ने की थी फराह खान से रिक्वेस्ट
सोनम की माँ सुनीता कपूर ने फराह खान से आग्रह किया था कि वह सोनम कपूर के संगीत के समय लोगों को डांस कोरियोग्राफ करें।फराह ने सोनम की शादी को यादगार बनाने के लिए ये आग्रह मान लिया। ऐसे में फराह खान का चोटिल होना यह सवाल खड़े करता है कि क्या सोनम कपूर की संगीत को फराह खान कोरियोग्राफ कर पाएंगी?

 

sonam kapoor

शादी की तैयारी शुरु
मीडिया में ऐसी खबरे हैं की सोनम कपूर की शादी की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। संगीत में डांस की तैयारी शुरु हो गई है। परिवार ने उसकी रिहर्सल भी शुरू कर दिया है। कपूर परिवार में कपड़ों और गहनों की खरीदारी भी शुरू हो चुकी है। घर पहले ही दुल्हन की तरह सज चुका है।

दोनों परिवार ने की थी शादी की आधिकारिक पुष्टि
हाल ही में कपूर और आहूजा फैमिली की तरफ से ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी किया गया है। इसमें लिखा है कि, ‘कपूर और आहूजा परिवार यह बताते हुए बहुत खुश हैं कि सोनम और आनंद की शादी की डेट पक्की हो चुकी है। वेडिंग मुंबई में 8 मई को होगी। हम आपसे रिक्वेस्ट करते हैं कि परिवार की प्राइवेसी को बरकरार रखें। आपकी शुभकामनाओं और प्यार के लिए घन्यवाद।’

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो