scriptरिया चक्रवर्ती के समर्थन में आई पश्चिम बंगाल कांग्रेस, हाथों में पोस्टर और बैनर लिए सड़कों पर किया प्रदर्शन | Bengal West Congress Rallies On Streets In Support Of Rhea Chakraborty | Patrika News
बॉलीवुड

रिया चक्रवर्ती के समर्थन में आई पश्चिम बंगाल कांग्रेस, हाथों में पोस्टर और बैनर लिए सड़कों पर किया प्रदर्शन

ड्रग मामले में गिरफ्तार हुईं रिया चक्रवर्ती के समर्थन में अब लोग आगे आने लगे हैं। पहले उनके लिए बॉलीवुड की कुछ जानी-मानी अभिनेत्रियां आवाज़ उठा रही थीं। वहीं अब पश्चिम बंगाल कांग्रेस पार्टी भी एक्ट्रेस के सपोर्ट में आगे आए हैं। कुछ समय पहले रिया के लिए पश्चिम बंगाल में एक रैली निकाली गई है। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

Sep 13, 2020 / 04:45 pm

Shweta Dhobhal

Bengal West Congress Rallies On Streets In Support Of Rhea Chakraborty

Bengal West Congress Rallies On Streets In Support Of Rhea Chakraborty

नई दिल्ली। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजूपत मौत केस में शुरुआत से ही उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को ही मुख्य आरोपी माना जा रहा है। सोशल मीडिया पर भी लोग अब रिया के खिलाफ खुलकर लिखने और बोलने लगे हैं। यहां तक की बॉलीवुड इंडस्ट्री से कई महीनों तक रिया के सपोर्ट में कोई सामने नहीं आया। वहीं धीरे-धीरे अब सुशांत केस एक राजनैतिक रूप ले चुका है। हर पार्टी के जाने-माने नेता सुशांत और रिया को लेकर बयानबाजी करते हुए नज़र आते हैं। लेकिन इस बीच पश्चिम बंगाल में एक अलग ही नज़रा देखने को मिला। जिसकी चर्चा अब हर जगह हो रही है।

https://twitter.com/hashtag/RheaChakraborty?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

दरअसल, पश्चिम बंगाल कांग्रेस पार्टी ने रिया चक्रवर्ती का समर्थन किया है। बीते दिन यानी कि शनिवार को रिया का समर्थन करते हुए पार्टी ने एक रैली निकाली थी। जिसमें लोगों के हाथों में रिया के लिए न्याय की मांग को लेकर कई पोस्टर और बैनर दिखाई दिए। अधीर रंजन जो कि पश्चिम बंगाल कांग्रेस के अध्यक्ष हैं, उन्होंने रिया की गिरफ्तारी को पूरी तरह से बेबुनियाद बताया। उनका मानना है कि सुशांत सिंह राजपूत भारतीय कलाकार थे, लेकिन बिहार सरकार ने चुनाव में वोट बंटोरने के लिए और फायदा पाने के लिए सुशांत को बिहारी कलाकार बना दिया। आपको बता दें बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार भी लगातार जस्टिस फॉर सुशांत का सपोर्ट कर रहे हैं। सुशांत केस में सीबीआई जांच के लिए उन्होंने ही केंद्र सरकार से सिफारिश की थी।

बता दें सुशांत की मौत 14 जून को हुई थी। जिसके बाद से केस में पहले ईडी एंजेसी की एंट्री हुई। फिर केस में सीबीआई की मांग होने पर सीबीआई को केस सौंपा दिया गया। वहीं अब केस में ड्रग एंगल मिलने से एनसीबी भी केस की जांच में जुट गई है। कुल मिलाकर तीन बड़ी एंजेसियां सुशांत का केस अलग-अलग एंगल से जांच रही हैं। जिसमें कई बड़े नाम और खुलासे होते जा रहे हैं और सुईं रिया पर ही आकर अटक जाती है। ड्रग चैट मामले में रिया की गिरफ्तारी के बाद से बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियां उनके सपोर्ट में आगे आईं है। जिसमें सबसे पहला नाम उनकी ही बेस्ट फ्रेंड शिबानी दांडेकर का है। जो लगातार सोशल मीडिया पर रिया का पक्ष लेती हुई दिखाई दे रही हैं।

Home / Entertainment / Bollywood / रिया चक्रवर्ती के समर्थन में आई पश्चिम बंगाल कांग्रेस, हाथों में पोस्टर और बैनर लिए सड़कों पर किया प्रदर्शन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो