scriptअपने हॉट लुक से सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही हैं भाग्यश्री की बेटी | bhagyashree's daughter avantika looks glamorous in her instagram | Patrika News

अपने हॉट लुक से सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही हैं भाग्यश्री की बेटी

Published: Sep 23, 2016 04:04:00 pm

सलमान खान के साथ फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ से मशहूर हुईं एक्ट्रेस भाग्यश्री की बेटी अवंतिका दसानी आजकल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आ रही हैं

Avantika

Avantika

मुंबई। आर्यन, नव्या नवेली, सारा अली खान, जाह्नवी कपूर के बाद अब बारी है भाग्यश्री की बेटी अवंतिका दसानी की। जी हां सलमान खान के साथ फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ से मशहूर हुईं एक्ट्रेस भाग्यश्री की बेटी अवंतिका दसानी आजकल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आ रही हैं।


हाल ही में उन्होंने अपनी कुछ हॉट तस्वीरें पोस्ट कर सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है। अवंतिका फिलहाल लंदन के काश बिजनेस स्कूल में बिजनेस और मार्केटिंग की डिग्री की पढ़ाई पूरी कर रही हैं।

1989 में सलमान खान के साथ ‘मैंने प्यार किया’ से भाग्यश्री ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। हालांकि कुछ फिल्में करने के बाद उन्होंने हिमालय दसानी से शादी कर ली थी।


इसके बाद भाग्यश्री अपने बेटे अभिमन्यु और बेटी अवंतिका की परवरिश में व्यस्त हो गई थीं।


आपको बता दें भाग्यश्री के दोनों बच्चें अब काफी बड़े हो गए हैं। बेटा अभिमन्यु 25 तो बेटी 21 साल की है।



loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो