scriptकॉमेडियन भारती सिंह ने यह कौन सी कॉफी बनाई जिससे दुखने लगे कंधे | Bharti singh coffee news | Patrika News

कॉमेडियन भारती सिंह ने यह कौन सी कॉफी बनाई जिससे दुखने लगे कंधे

locationमुंबईPublished: Apr 11, 2020 05:31:45 pm

Submitted by:

Subodh Tripathi

कॉमेडियन भारती सिंह ने यह कौन सी कॉफी बनाई जिससे दुखने लगे हैं कंधे

भारती सिंह

भारती सिंह

कपिल शर्मा सहित अन्य शो में कॉमेडी करने वाली कॉमेडियन भारती सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है।।जिसमें वे कॉफी बनाते हुए नजर आ रही है। उन्होंने कहा है कि इसे बनाते बनाते मेरे कंधे दुख गए हैं। अब मैंने यह कॉफी नहीं बनानी है
बता दें कोरोना वायरस के चलते हुए लॉक डाउन के कारण सभी अपने अपने घर में कैद है। इस कारण बॉलीवुड सेलेब्स भी अपने घरों में कैद होने से विभिन्न काम करके अपना समय पास कर रहे हैं। ऐसे में कॉमेडियन भारती सिंह ने भी घर में कैद रहने के दौरान कॉफी बनाकर अपना एक वीडियो शेयर किया है।
इस वीडियो में भारती सिंह थकी हुई नजर आ रही है और कह रही है मैंने बिल्कुल भी यह कॉफी नहीं बनानी है। डोलगेनो कॉफी बनाने से कंधे दुखने लग गए है। वीडियो देखकर नजर आ रहा है कि किसी ने सोशल मीडिया पर डोलगेनो कॉफी के बारे में डाला है। जिसे भारती सिंह ने बनाकर लगता है मुसीबत मोल ले ली, उनके कंधे दुखने लगे और उन्होंने अब आगे से इस कॉफी को नहीं बनाने की कसम खा ली है
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो