script‘सांड की आंख’ का टीजर रिलीज, सामने आया तापसी और भूमि का धाकड़ अंदाज | Bhumi Pednekar Taapsee Pannu starrer 'Saand Ki Aankh' teaser released | Patrika News

‘सांड की आंख’ का टीजर रिलीज, सामने आया तापसी और भूमि का धाकड़ अंदाज

locationमुंबईPublished: Jul 11, 2019 12:31:11 pm

Submitted by:

Shaitan Prajapat

टीजर में तापसी और भूमि सांड की आंख में निशाना लगाती नजर आ रही हैं। टीजर निशानेबाजी में …

Bhumi Pednekar Taapsee Pannu starrer 'Saand Ki Aankh' teaser released

Bhumi Pednekar Taapsee Pannu starrer ‘Saand Ki Aankh’ teaser released

बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘सांड की आंख’ को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। गुरुवार को इस फिल्म का टीजर जारी किया गया। यह फ‍िल्‍म शूटर दादी चंद्रो और प्रकाशी तोमर के जीवन पर आधारित है। टीजर में तापसी और भूमि दोनों दादियों के रोल में नजर आ रही हैं। टीजर काफी प्रभावित करने वाला है। दोनों एक्ट्रेसेस पहली बार पर्दे पर बुजुर्ग महिला का किरदार निभा रही हैं।

Bhumi Pednekar

एक मिनट 23 सेकंड के इस टीजर में तापसी और भूमि सांड की आंख में निशाना लगाती नजर आ रही हैं। टीजर निशानेबाजी में उनके मेडल जीतने की कहानी दिखाता है साथ ही परिवार के साथ हुए विरोध को भी बयां करता है। चंद्रो तोमर और प्रकाशी के रोल में तापसी और भूमि दमदार नजर आ रही हैं।

https://twitter.com/hashtag/SaandKiAankh?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
फिल्म में तापसी और भूमि के अलावा प्रकाश झा, विनित सिंह जैसे एक्टर भी नजर आएंगे। इस फिल्म से स्क्रिप्ट राइटर तुषार हीरानंदानी बतौर डायरेक्टर डेब्यू कर रहे हैं। फिल्म को अनुराग कश्यप, रिलायंस एंटरटेनमेंट, निधि परमार अन्य मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं।
Bhumi Pednekar
फिल्म इसी साल 25 अक्टूबर को दिवाली पर रिलीज होने वाली है। इस फ‍िल्‍म का मुकाबला अक्षय कुमार की फ‍िल्‍म हाउसफुल 4 से होगा।

Bhumi Pednekar
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो