scriptभूमि पेडनेकर की सुशांत सिंह को श्रद्धांजलि: 550 असहाय परिवारों को कराएंगी भोजन, लिखा इमोशनल पोस्ट | Bhumi Pednekar to feed 550 families to give tribute to Sushant Singh | Patrika News

भूमि पेडनेकर की सुशांत सिंह को श्रद्धांजलि: 550 असहाय परिवारों को कराएंगी भोजन, लिखा इमोशनल पोस्ट

locationमुंबईPublished: Jun 29, 2020 03:35:16 pm

सुशांत सिंह राजपूत ( Sushant Singh Rajput ) और भूमि पेडनेकर ( Bhumi Pednekar ) ने ‘सोनचिड़िया’ ( Sonchiriya ) फिल्म में एक साथ काम किया था। इसमें मनोज बाजपेयी ( Manoj Bajpayee ) भी अहम भूमिका में थे। बताया जाता है कि सुशांत इस मूवी के सेट पर अपना टेलिस्कोप भी ले जाया करते थे। चूंकि इसकी शूटिंग चम्बल के इलाके में हुई थी, इसलिए यहां से आकाशीय घटनाओं को आसानी से साफ-साफ देखा जा सकता था।

सुशांत सिंह राजपूत की याद में भूमि पेडनेकर 550 असहाय परिवारों को कराएंगी भोजन, लिखा इमोशनल पोस्ट

सुशांत सिंह राजपूत की याद में भूमि पेडनेकर 550 असहाय परिवारों को कराएंगी भोजन, लिखा इमोशनल पोस्ट

मुंबई। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ( Sushant Singh Rajput ) की याद में अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ( Bhumi Pednekar ) 550 जरूरतमंद परिवारों को भोजन कराएंगी। इसके लिए भूमि निर्देशक अभिषेक कपूर ( Abhishek Kapoor ) की पत्नी प्रज्ञा के फाउंडेशन से जुड़ी हैं।

View this post on Instagram

🙏 . . . @eksaathfoundation

A post shared by Bhumi✨ (@bhumipednekar) on

अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर इस संबंध में लिखा,’मेरे प्रिय मित्र की याद में ‘एक साथ फाउंडेशन’ के जरिए मैं 550 परिवारों को भोजन कराने की शपथ लेती हूं। आइए हम जरूरतमंदों के प्रति करुणा और प्यार का भाव दिखाएं।’ सुशांत और भूमि पेडनेकर ने ‘सोनचिड़िया’ फिल्म में एक साथ काम किया था। इसमें मनोज बाजपेयी भी अहम भूमिका में थे। बताया जाता है कि सुशांत इस मूवी के सेट पर अपना टेलिस्कोप भी ले जाया करते थे। चूंकि इसकी शूटिंग चम्बल के इलाके में हुई थी, इसलिए यहां से आकाशीय घटनाओं को आसानी से साफ-साफ देखा जा सकता था।

गौरतलब है कि इस फाउंडेशन ने सुशांत की याद में 3400 परिवारों को भोजन कराने का निर्णय किया है। अब तक 800 से ज्यादा परिवारों को फाउंडेशन की तरफ से भोजन मुहैया करवाया जा चुका है।

अभिषेक कपूर ने ही सुशांत को ‘काई पो छे’ से बॉलीवुड मूवीज में ब्रेक दिया था। इस दौरान दोनों की दोस्ती हुई। सुशांत की आत्महत्या के बाद अभिषेक ने बताया था कि सुशांत अद्भूत कलाकार थे पर साथ ही थोड़े उलझे हुए इंसान थे। हालांकि उनका कहना है कि वे अपने अच्छा एक्टर होने की बात को पूरे बॉलीवुड से मनवाना चाहते थे। वे सुशांत को कहते थे कि वह पहले ही स्टार हैं, किसी और से मुहर लगवाने की उन्हें जरूरत नहीं। एक शो में बोलते हुए अभिषेक ने कहा था कि बॉलीवुड को भी आत्मनिरीक्षण करना चाहिए। बाहर से आए हुए कलाकार के टैलेंट को सराहा जाना चाहिए। बता देें कि सुशांत के आत्महत्या करने के कुछ दिन बाद ही निर्देशक अभिषेक कपूर ने घोषणा की थी वे 3400 परिवारों को भोजन कराएंगे। अभिषेक की पत्नी प्रज्ञा कपूर के फाउंडेशन ने इसका जिम्मा लिया था।

‘एक साथ फाउंडेशन’ ने हाल ही में करीब 800 से ज्यादा असहाय परिवारों को भोजन करवान की जानकारी सोशल मीडिया पर दी। मुंबई के मनखुर्द, गोवंदी और वडाला में 500 परिवारों को भोजन पहुंचाया गया। इस क्षेत्र में 300 अन्य परिवारों को भोजन दिया गया। इसी तरह अब तक करीब 1100 परिवारों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई।

‘एक साथ फाउंडेशन’ ने शाहरुख खान के मीर फाउंडेशन के साथ मिलकर 1000 आवश्यक वस्तुओं के पैकेट पहले ही बांट दिए थे। इसी पहल के तहत 2000 फूड पैकेट्स मुंबई में रोजाना बांटे गए।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो