scriptसोनाली फोगाट पर भड़के सलमान, बोले क्या करेगी.. क्या कर सकती हैं आप? | Big boss 14 sonali phogat fight with Rubina , salman khan | Patrika News

सोनाली फोगाट पर भड़के सलमान, बोले क्या करेगी.. क्या कर सकती हैं आप?

locationमुंबईPublished: Jan 17, 2021 12:25:06 am

Submitted by:

Subodh Tripathi

सोनाली फोगाट पर भड़के सलमान, बोले क्या करेगी… क्या कर सकती हैं आप?

सोनाली फोगाट पर भड़के सलमान, बोले क्या करेगी.. क्या कर सकती हैं आप?

सोनाली फोगाट पर भड़के सलमान, बोले क्या करेगी.. क्या कर सकती हैं आप?

मशहूर टीवी शो बिग बॉस 14 में कंटेंस्टेंट का खुलेआम धमकियां देना अब आम होता जा रहा है। ऐसा ही वीकेंड के वार में होता नजर आया। जिसमें सलमान खान ने सोनाली फोगाट को आड़े हाथों लेते हुए चेतावनी दी है कि वह किसी को भी किसी भी अंदाज में धमकी नहीं दे सकती है।
दरअसल वीकेंड के वार का एक प्रोमो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें सलमान खान सोनाली फोगाट पर भड़के नजर आ रहे हैं और वे उनसे कहते हैं कि वह क्या कर लेंगी। क्योंकि निक्की तंबोली सलमान को बोलती है कि सोनाली ने बिग बॉस के कई कंटेंस्टेंट को धमकी दी है। इस पर सलमान सोनाली फोगाट को आड़े हाथों लेते हुए कहते हैं, “आज आप बता दीजिए, क्या करेंगी, क्या कर सकती है” लेकिन सोनाली इन सभी बातों को झूठा बताते हुए इस बारे में इंकार कर देती है और वे सलमान खान से शो के फुटेज देखने के लिए भी कहती है। सलमान यहां तक कहते हैं कि सोनाली की बेटी भी यह शो देख रही है और उनका यह सब करना ठीक नहीं है। इस शो में सलमान खान पहली बार रुबीना दिलैक का भी समर्थन करते नजर आते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो