script“बिग बॉस” कंटेस्टेंट मिनिषा लांबा ने ब्वॉयफ्रेंड संग गुपचुप रचाई शादी | Big Boss contestant Minissha Lamba secretly marries boyfriend | Patrika News

“बिग बॉस” कंटेस्टेंट मिनिषा लांबा ने ब्वॉयफ्रेंड संग गुपचुप रचाई शादी

Published: Jul 07, 2015 10:11:00 am

“बिग बॉस” की एक्स कंटेस्टेंट मिनिषा लांबा अपने ब्वॉयफ्रेंड रेयान थाम के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं

Minissha Lamba and Ryan Tham

Minissha Lamba and Ryan Tham

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस और टीवी रिएलिटी शो “बिग बॉस” की एक्स कंटेस्टेंट मिनिषा लांबा अपने ब्वॉयफ्रेंड रेयान थाम के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। मिनिषा काफी वक्त से रेयान के साथ रिलेशनशिप में थी और अब दोनों ने शादी कर ली है। मिनिषा ने “बिग बॉस” में अपने रिलेशनशिप में होने की बात स्वीकारी थी।

मिनिषा के पति रेयान जुहू स्थित एक नाइटक्लब के मालिक हैं। दोनों एक क्लोज फ्रेंड के जरिए एक-दूसरे से मिले थे। मिलने के बाद दोनों की दोस्ती गहरी हो गई और मिनिषा अक्सर रेयान के नाइटक्लब जाने लगी। खबरों की मानें तो रेयान ने मिनिषा को प्रपोज किया था, जिसके लिए मिनिषा ने हामी भर दी।























इस बारे में पूजा बेदी ने ट्वीट कर जानकारी दी। पूजा ने ट्वीट करके बताया कि वे बेटी आलिया और बेटे ओमार के साथ रेयान और मिनिषा की शादी के लंच में जा रही हैं। मिनिषा रणबीर कपूर और इमरान खान जैसे सितारों के साथ कम कर चुकी हैं। वे “बचना ए हसीनो”, “किडनेप”, “यहां” जैसी फिल्मों में नजर आई थी।


ट्रेंडिंग वीडियो