scriptश्रीलंका में लगे जस्टिस फॉर सुशांत के बिलबोर्ड, इमोशनल हुई बहन श्वेता सिंह कीर्ति | Billboard of justice for sushant singh rajput imposed in srilanka | Patrika News

श्रीलंका में लगे जस्टिस फॉर सुशांत के बिलबोर्ड, इमोशनल हुई बहन श्वेता सिंह कीर्ति

locationमुंबईPublished: Oct 11, 2020 04:16:23 pm

Submitted by:

Subodh Tripathi

श्रीलंका में लगे जस्टिस फॉर सुशांत के बिलबोर्ड, इमोशनल हुई बहन श्वेता सिंह कीर्ति

फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत

फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को न्याय दिलाने की मांग श्रीलंका में भी उठ रही है। उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने श्रीलंका में लगाए गए होर्डिंग्स की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जिसमें उनके भाई एवं अभिनेता सुशांत सिंह के लिए न्याय की मांग की गई है। श्वेता ने इंस्टाग्राम और ट्विटर पर श्रीलंका में लगे होर्डिंग की फोटो शेयर कर कैप्शन में लिखा है, “धन्यवाद श्रीलंका”
आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत को न्याय दिलाने की मांग ग्लोबल हो चुकी है। देश सहित विदेश में भी लोग उनको न्याय दिलाने के लिए अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं। इससे पहले भी विदेश में बिलबोर्ड्स लगाकर सुशांत सिंह राजपूत को न्याय दिलाने की मांग की गई है। हाल ही श्वेता सिंह कीर्ति ने रिया चक्रवर्ती की जमानत के बाद इंस्टाग्राम पर लिखा था कि सुशांत का परिवार दिवंगत अभिनेता के लिए न्याय के लिए धैर्य के साथ लड़ रहा है। ब्राजील के एक उपन्यासकार पाउलो कोएल्हो की लिखी एक किताब का उदाहरण शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “भले ही हमारे पास अभी तक सभी जवाब नहीं है, लेकिन हमारे पास है #धैर्य, #साहस, #विश्वास, #भगवान है।” सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट में उन्होंने उपन्यास का एक पेज शेयर किया है जिसमें लिखा था, “आध्यात्मिक मार्ग पर दो सबसे कठिन परीक्षण, सही समय की प्रतीक्षा करने के लिए धैर्य और हम जो भी सामना करते हैं उससे निराश ना होने का साहस है।”
https://twitter.com/shwetasinghkirt/status/1314665529202733056?ref_src=twsrc%5Etfw
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो