script

बिपाशा बसु ने बेटी देवी के साथ शेयर की लेटेस्ट तस्वीर, देखकर आपको भी आ जाएगा प्यार!

locationमुंबईPublished: Feb 03, 2023 10:07:46 pm

Submitted by:

Riya Jain

एक्ट्रेस बिपाशा बसु (Bipasha Basu) और करण सिंह ग्रोवर ( karan dingh grover ) ने अपनी बेटी देवी ( devi ) की तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है।

egwrgt.jpg

बी-टाउन में इन दिनों गुड न्यूज सुनने में आ रही है। हाल ही प्रियंका चोपड़ा जोनस ( priyanka chopra jonas ) ने अपनी बेटी की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की। अब एक्ट्रेस बिपाशा बसु (Bipasha Basu) और करण सिंह ग्रोवर ( karan dingh grover ) ने अपनी बेटी देवी ( devi ) की तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। हालांकि फिलहाल बच्ची का चेहरा रिवील नहीं किया गया है। पर तस्वीर में बिपाशा की ममता साफ देखी जा सकती है।

https://twitter.com/RiyaChannel941/status/1621546984028139520?ref_src=twsrc%5Etfw

बिपाशा के साथ खेलती दिखीं देवी


बिपाशा बसु ने इंस्टाग्राम पर यह तस्वीर शेयर की है। इसमें देवी ने स्काई ब्लू कलर की ड्रेस पहन रखी है। देवी का सिर कैमरे की तरफ है जिसकी वजह से उनका चेहरा कैमरे में नहीं दिख रहा है। फोटो में वह अपनी मां बिपाशा के साथ खेलती नजर आ रही हैं। वहीं इस दौरान व्हाइट कलर के गाउन पहने हुए नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने देवी के पैरों को प्यार से पकड़ा हुआ है और फेस से उसे टच कराती हुई दिखाई दीं। इसके साथ ही उनके चेहरे की लंबी सी स्माइल देखकर लग रहा है कि वो देवी के साथ खेल रही हैं।

bipashabasu31670390964.jpg

बिपाशा ने लिखा कैप्शन

 

बिपाशा ने फोटो को शेयर कर कैप्शन में लिखा,’मेरी जिंदगी का सबसे बेहतरीन रोल…देवी की मां होना।’ गौरतलब है कि बिपाशा ने 12 नवंबर, 2022 को बेटी को जन्म दिया था। फिलहाल बिपाशा और करण लाइमलाइट से दूर हैं। दोनों देवी का बचपन एन्जॅाय कर रहे हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो