scriptCONFORM: करण की मां दीपा ने बिपाशा को माना बहू…30 अप्रेल को शादी | Bipasha Basu To Marry Karan Singh Grover On April 30th? | Patrika News

CONFORM: करण की मां दीपा ने बिपाशा को माना बहू…30 अप्रेल को शादी

Published: Mar 29, 2016 01:24:00 pm

Submitted by:

dilip chaturvedi

आखिरकार करण की मां दीपा सिंह को बिपाशा को बहू के रूप में स्वीकार करना ही पड़ा..

Bipasha basu

Bipasha basu

मुंबई। अभिनेता करण सिंह ग्रोवर और अभिनेत्री बिपाशा बसु अपने रिश्ते को लेकर बेहद खुश हैं। वो शादी के लिए पूरी तरह तैयार थे, लेकिन इसी बीच खबर आई कि करण का मां दीपा सिंह को बिपाशा बहू के रूप में स्वीकार नहीं हैं और उन्होंने करण को बिपाशा से शादी करने से मना कर दिया है। लेकिन अब करण और बिपाशा के लिए गुड न्यूज है कि करण की मां दीपा बिपाशा को बहू के रूप में स्वीकार कर लिया है। उन्होंने बेटे करण को बिपाशा से करने के लिए अपनी रजामंदी दे दी है। सूत्रों की मानें, तो 30 अप्रेल को करण और बिपाशा परिणय सूत्र में बंध जाएंगे। इसके लिए मुंबई में एक बड़े होटल को बुक किया गया है। हालांकि, अभी तक करण और बिपाशा की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

दीपा को क्यों नापसंद थीं बिपाशा
बताया जाता है कि बिपाशा को करण की मां अपनी बहू इसलिए नहीं बनाना चाहतीं, क्योंकि उन्हें बिपाशा की पिछली जिंदगी को लेकर कुछ समस्‍या है। दरअसल करण से पहले बिपाशा की जिंदगी में कई लोग आए, लेकिन बिपाशा किसी के साथ गृहस्थी के बंधन में नहीं बांध पाईं। लंबे रोमांस के बाद उनके प्रेमियों ने उन्हें नकार दिया। डीनो मारियो, जॉन अब्राहम सहित कई बिपाशा की लाइफ में आए। पहले यह भी खबर सामने आई थी कि बिपाशा की मां ने करण और जेनिफर के तलाक के मामले से दूर रहने को कहा था। हालांकि, दीपा एकाएक शादी के लिए तैयार कैसे हो गईं, इस बारे में अब तक कोई खुलासा नहीं किया गया है।

दो बार शादी कर चुके हैं करण
बिपाशा से पहले करण सिंह ग्रोवर पहले दो बार शादी कर चुके हैं और दोनों बार उनका तलाक हुआ। उनकी पहली शादी टीवी एक्ट्रेस श्रद्धा निगम से हुई थी और दूसरी बार उन्होंने टीवी की ही एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट से शादी की थी,जिनसे हाल ही तलाक हुआ है।

ऐसे मिले करण-बिपाशा
फिल्म अलोन के सेट पर करण और बिपाशा की मुलाकात हुई थी। उस समय बिपाशा का नाम हरमन बावेजा के साथ जुड़ा हुआ था और दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन बिपाशा की फैमिली को हरमन पसंद थे, लिहाजा बात आगे नहीं बढ़ी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो