बॉलीवुड

जब अभिषेक की पत्नी ऐश्वर्या राय के बारे में सोहेल खान ने किए थे ये चौंकाने वाले खुलासे

अभिषेक से पहले ऐश्वर्या का नाम अभिनेता सलमान खान के साथ जोड़ा जा चुका है।

Feb 04, 2019 / 04:14 pm

Mahendra Yadav

Abhishek Sohail and aishwarya

बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन कल 43 वर्ष के हो जाएंगे। उनका जन्म 5 फरवरी, 1976 को हुआ था। ऐश्वर्या और उनकी जोड़ी बॉलीवुड की परफेक्ट जोड़ियों में से एक है। दोनों की लव स्टोरी भी काफी दिललचस्प है। लेकिन अभिषेक से पहले ऐश्वर्या का नाम अभिनेता सलमान खान के साथ जोड़ा जा चुका है। सलमान खान और ऐश्वर्या राय का अफेयर सबसे ज्यादा चर्चित रहा है। बता दें कि सिर्फ इनके अफेयर ने ही नहीं बल्कि इनका ब्रेकअप भी काफी चर्चा में रहा। ब्रेकअप के बाद ऐश्वर्या ने सलमान पर कई आरोप लगाए। यहां तक की उन्होंने सलमान पर मारपीट का भी आरोप लगाया था। इससे सलमान के भाई सोहेल खान काफी नाराज हो गए थे। सोहेल ने एक इंटरव्यू में ऐश्वर्या पर निशाना साधा था। अब उनका यह पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

 

सोहेल ने कही थी ऐश्वर्या के बारे में यह बात:
सोहेल खान ने एक इंटरव्यू में कहा था, ‘अब वह (ऐश्वर्या राय) पब्लिक के बीच रो रही हैं। जब वह सलमान के साथ घूम रही थीं, हमारे घर में आती थीं जैसे हमारी फैमिली का हिस्सा है। उसने तब इस रिश्ते की कद्र की। उसने ऐसा कभी भी नहीं किया। इससे सलमान खान में असुरक्षा की भावना आ गई थी। वो जानना चाहते थे कि वह उन्हें कितना चाहती हैं।

 

जब अभिषेक की पत्नी ऐश्वर्या राय के बारे में सोहेल खान ने किए थे ये चौंकाने वाले खुलासे

ऐश्वर्या और विवेक ओबरॉय के रिलेशन पर भी किया था कमेंट:
सोहेल ने इंटरव्यू में आगे कहा था, ‘ऐश्वर्या ने कभी सलमान को इस बात का एहसास होने नहीं दिया कि वह उसे चाहती हैं। साथ ही सोहेल ने ऐश्वर्या और विवेक ओबरॉय के रिलेशन पर कमेंट किया था। उन्होंने कहा था, ‘वह सलमान के साथ फोन में लगातार टच में थीं। इससे विवेक ओबरॉय काफी नाराज हो गए थे।’

Home / Entertainment / Bollywood / जब अभिषेक की पत्नी ऐश्वर्या राय के बारे में सोहेल खान ने किए थे ये चौंकाने वाले खुलासे

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.