9 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बर्थडे स्पेशल: महानायक अमिताभ के फेमस डायलॉग जो आज भी लगते हैं नए…,!

बर्थडे स्पेशल: महानायक अमिताभ के फेमस डायलॉग जो आज भी लगते हैं नए..., पढ़ेंगे तो दिन बन जाएगा आपका...

2 min read
Google source verification

image

Bhup Singh

Oct 11, 2017

Amitabh_Bachchan

Amitabh_Bachchan

11 अक्टूबर 1942 को जन्मे बिग बी यानी अमिताभ बच्चन 75 बरस के हो गए हैं। अमिताभ इस देश की वह शख्सियत हैं जिनके नाम के आगे एक्टर या बॉलीवुड लगाने की जरूरत नहीं है। बॉलीवुड के इस महानायक ने अपने कॅरियर में कई पुरस्कार जीते हैं, जिनमें 3 राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और 12 फिल्मफेयर पुरस्कार शामिल हैं। अमिताभ के नाम सबसे ज्यादा सर्वश्रेष्ठ अभिनेता फिल्मफेयर अवार्ड का रिकार्ड है। एक्टिंग के अलावा बच्चन ने पार्श्वगायक, फिल्म निर्माता और टीवी प्रेसेंटर और भारतीय संसद के एक निर्वाचित सदस्य के रूप में 1984 से 1987 तक भूमिका की हैं। बिग बी ने प्रसिद्द टी.वी. शो "कौन बनेगा करोड़पति" में होस्ट की भूमिका निभा रहे हैं।

सदी के महानायक अमिताभ के फेमस डायलॉग जो आज भी लगते हैं नए....

-डॉन को पकडऩा मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन है: डॉन
-रिश्ते में तो हम तुम्हारे बाप लगते हैं, नाम है शहंशाह: शहंशाह
-मैं और मेरी तन्हाई... अक्सर ये बातें करते हैं: सिलसिला
-जिस तरह गोभी का फूल फूल होकर भी फूल नहीं होता, वैसे ही गेंदें का फूल भी फूल होकर फूल नहीं होता: चुपके चुपके
-सही बात को सही वक्त पर किया जाए तो उसका मजा ही कुछ और है, और मैं सही वक्त का इंतजार करता हूं: त्रिशूल
-गोवर्धन सेठ समंदर में तैरने वाले कुओं और तालाबों में डुबकी नहीं लगाया करते: मुकद्दर का सिकंदर
-ये तुम्हारे बाप का घर नहीं, पुलिस स्टेशन है, इसलिए सीधी तरह खड़े रहो: जंजीर
-पूरा नाम विजय दीनानाथ चौहान, बाप का नाम दीनानाथ चौहान, मां का नाम सुभाषिनी चौहान, गांव मांडवा, उमर 36 साल: अग्निपथ
-जिसके सीने में दिल ही नहीं, उसे दिल का दौरा क्या पड़ेगा: कुली
-कभी-कभी मेरे दिल में खयाल आता है कि जिंदगी तेरी जुल्फों की नर्म छाओं में गुजारनी पड़ती तो...
-अपनी शर्तों पर चलने वाले को कीमत चुकानी पड़ती है, मुझे जो सही लगता है वो मैं करता हूं: सरकार राज
हम जहां खड़े होते हैं, लाइन वहीं से शुरू हो जाती है: कालिया
-अपुन वो कुत्ते की दुम है, जो बारह बरस नाली के अंदर डाल के नाली टेढ़ी होती, अपुन सीधा नहीं होता: लावारिस
मूंछें हों तो नत्थू लाल जैसी, वर्ना न हों: शराबी
-आई कैन टॉक इंग्लिश, आई कैन वॉक इंग्लिश, आई कैन लाफ इंग्लिश बिकॉज इंग्लिश इज ए वेरी फनी लैंग्वेज। भैरों बिकम्स बैरो बिकॉज देयर माइंड्स आर वेरी नैरो: नमक हलाल
-जाओ, पहले उस आदमी का साइन ले के आओ, जिसने मेरे बाप को चोर कहा था। पहले उस आदमी का साइन ले के आओ, जिसने मेरी मां को गाली दे के नौकरी निकाल दिया था। पहले उस आदमी का साइन ले के आओ, जिसने मेरे हाथ पर ये लिख दिया था... ये... उसके बाद, उसके बाद मेरे भाई तुम जहां कहोगे, मैं साइन कर दूंगा: दीवार