बॉलीवुड

सलमान की बहन से लेकर भाभी तक इस एक्टर का रहा कई एक्ट्रेसेस संग अफेयर, एक थी खुद की बहन की सहेली

एक्टर ने कहा था- ‘मेरा पहला और अब तक का सीरियस रिलेशनशिप अर्पिता के साथ था।

Jun 26, 2019 / 10:57 am

Preeti Khushwaha

Arjun Kapoor

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर इन दिनों मलाइका अरोड़ा संग अपने रिलेशन को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। मलाइका से पहले भी अर्जुन का नाम कई लड़कियों के साथ जुड़ चुका है। बता दें आज अर्जुन कपूर का जन्मदिन है। उनका जन्म 26 जून, 1985 को मुंबई में हुआ है। आज हम आपको अर्जुन की लाइफ में एंट्री मार चुकी उन लड़कियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनको लेकर कभी अर्जुन सुर्खियों में रहे थे। तो आइए जानते हैं उनके बारे में…

अर्प‍िता खान:
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है सलमान खान की बहन अर्प‍िता खान का। अर्जुन ने अर्प‍िता संग अपने र‍िश्ते को खुद एक्सेप्ट किया था। बता दें कि साल 2014 में एक इंटरव्यू के दौरान अर्जुन ने कहा था कि अर्पिता के साथ वो अपने जीवन में सबसे पहली बार किसी रिलेशनशिप में थे। उन्होंने कहा था- ‘मेरा पहला और अब तक का सीरियस रिलेशनशिप अर्पिता के साथ था। जब मैं 18 साल का था तब हम एक-दूसरे को देखने लगे थे। ऐसा दो साल तक चला। अर्पिता ने अपनी तरफ से हमारे रिलेशनशिप का अंत किया था।’

Arjun Kapoor

अनुष्का शर्मा
अर्जुन का नाम एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ भी काफी चर्चा में रहा था। वहीं एक बार अर्जुन ने करण जौहर के टॉक शो ‘कॉफी विद करण’ में कहा था कि वह अनुष्का संग शादी करना चाहते हैं।

Arjun Kapoor

सोनाक्षी स‍िन्हा
एक्ट्रेस सोनाक्षी स‍िन्हा के साथ भी अर्जुन का नाम जुड़ चुका है। र‍िपोर्ट के मुताब‍िक दोनों लंबे वक्त तक एक दूसरे को डेट करने के बाद एक बुरे दौर में अलग हो गए।

 

Arjun Kapoor

आथ‍िया शेट्टी
अर्जुन का नाम सुनील शेट्टी की बेटी आथ‍िया शेट्टी के साथ भी जोड़ा जा चुका है। आथिया को लेकर अर्जुन ने कहा था कि वह उनकी बहर की अच्छी दोस्त हैं और दोनों एक—दूसरे को कई सालों से जातने हैं।

Home / Entertainment / Bollywood / सलमान की बहन से लेकर भाभी तक इस एक्टर का रहा कई एक्ट्रेसेस संग अफेयर, एक थी खुद की बहन की सहेली

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.