बरेली में पली बड़ी दिशा मुंबई सिर्फ 500 रुपए लेकर आई थीं। दिशा ने कुछ वक्त पहले एक इंटरव्यू में बताया था, मैं अकेली रहती थी और काम करती थी लेकिन कभी भी परिवार से मदद नहीं मांगी।’ आज दिशा का मुंबई के बांद्रा में अपना घर है। उन्होंने ये नया अपार्टमेंट 2017 में खुद को गिफ्ट दिया था। दिशा के इस घर का नाम ‘लिटिल हट’ है। इसकी कीमत 5 करोड़ है। इसके अलावा एक शो में दिशा ने बताया था, ‘जब मैं छोटी थी, इस समय नए-नए टेलीफोन आए थे। मैं और मेरी बहन, साथ में बैठ के कुछ रैंडम नंबर्स को डायल करते थे और हम सिर्फ यही कहते थे ‘हाय, मैं फ्लां-फ्लां बात कर रही हूं।’
बता दें दिशा पाटनी एक बेहतरीन डांसर हैं। रणबीर कपूर दिशा के सबसे बड़े क्रश थे। दिशा रोजाना स्कूल जाते समय अपनी स्कूटी से उसी रास्ते से निकलती थीं जहां रणबीर के पोस्टर लगे थे। उस पोस्टर को वह तब तक मुड़- मुड़कर देखती थीं जब तक वो आंखों से ओझल ना हो जाए।
इसी चक्कर में कई बार उनके एक्सीडेंट होते-होते बचे। टाइगर श्रॉफ से पहले दिशा टीवी एक्टर पार्थ समथान को डेट करती थीं। दोनों करीब 1 साल से ज्यादा एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में रहे थे।तब दिशा इंडस्ट्री में ज्यादा एक्टिव नहीं थीं। हालांकि तब पार्थ की पॉपुलैरिटी टीवी इंडस्ट्री में काफी ज्यादा थी। बाद में दोनों अलग हो गए।