scriptइस एक्टर के साथ हुआ था कुछ ऐसा, वैलेंटाइन डे पर लव लेटर्स से भर गया था कमरा | Birthday special: facts about Aashiqui 2 fame Aditya roy kapoor | Patrika News

इस एक्टर के साथ हुआ था कुछ ऐसा, वैलेंटाइन डे पर लव लेटर्स से भर गया था कमरा

locationमुंबईPublished: Nov 16, 2018 04:06:58 pm

Submitted by:

Mahendra Yadav

मजेदार बात यह है कि इंटरनेट और सोशल मीडिया के जमाने में भी लड़कियों ने लव लेटर लिखकर भेजे।

love letter

love letter

बॉलीवुड अभिनेता आदित्य रॉय कपूर आज अपना बर्थडे मना रहे हैं। फिल्म ‘आशिकी 2’ फेम अभिनेता की लड़कियों में काफी अच्छी फैन फॉलोइंग है। ‘आशिकी 2’ के बाद से आदित्य युवा दिलों की धड़कन बन गए थे। इनमें महिला फैंस की संख्या कुछ ज्यादा ही है।
हुई थी लव लेटर्स की बरसात:
उनकी फीमेल फैन फॉलोइंग का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एक बार वैलेंटाइन डे के मौके पर उन्हें हजारों लव लेटर्स मिले थे। वैलेंटाइन डे के मौके पर आदित्य को इतने सारे लव लेटर्स मिले की उनका कमरा ऐसे खतों से भर गया था। मजेदार बात यह है कि इंटरनेट और सोशल मीडिया के जमाने में भी लड़कियों ने आदित्य को लव लेटर लिखकर भेजे।
इस एक्टर के साथ हुआ था कुछ ऐसा, वैलेंटाइन डे पर लव लेटर्स से भर गया था कमरा

हर लेटर पढ़ा आदित्य ने:
हजारों की संख्या में जव लेटर होने पर भी आदित्य ने सबकी भावनाओं की कद्र करते हुए हर लेटर को पढ़ा। उन्होंने हर लेटर को बड़े प्यार से रिसीव किया और हर एक लेटर को पढ़ा भी।

इस एक्टर के साथ हुआ था कुछ ऐसा, वैलेंटाइन डे पर लव लेटर्स से भर गया था कमरा

खुद को खुशनसीब बताया आदित्य ने:
आदित्य ने इस बारे में कहा था कि वो अपने आप को बेहद खुशनसीब मानते हैं कि उनके फैंस उनसे इतना प्यार करते हैं। आदित्य ने कहा कि जितना प्यार उनके फैंस उनसे करते हैं, वो भी अपने फैंस से भी उतना ही प्यार करते हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो