बॉलीवुड

Birthday special: काजोल ने बच्चों के लिए छोड़ा करियर, फिर की फिल्मों में वापसी

बॉलीवुड की खूबसूरत और प्रतिभाशाली अभिनेत्री काजोल की गिनती हिन्दी सिनेमा की
मोस्ट टेलेंटे…

Aug 05, 2015 / 10:16 am

सुधा वर्मा

kajol

बॉलीवुड की खूबसूरत और प्रतिभाशाली अभिनेत्री काजोल की गिनती हिन्दी सिनेमा की मोस्ट टेलेंटेड अभिनेत्रियों में शामिल की जाती है। आज ही के दिन 5 अगस्त 1974 को जन्मी काजोल को अभिनय कला विरासत में मिली है। उनकी मां तनूजा तथा नानी शोभना समर्थ भी हिन्दी फिल्मों की प्रख्यात अभिनेत्री रह चुकी हैं।

काजोल ने वर्ष 1992 में फिल्म बेखुदी से अपना एक्टिंग डेब्यू किया। फिल्म फ्लॉप होने के कारण काजोल को दर्शकों ने खारिज कर दिया। परन्तु इसके ठीक बाद शाहरूख खान के साथ आई फिल्म बाजीगर ने काजोल को बुलंदियों पर पहुंचा दिया। बाजीगर के बाद दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, कुछ कुछ होता है, कभी खुशी कभी गम, दुश्मन जैसी फिल्मों से काजोल बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में शुमार हो गई।

अपने दमदार अभिनय की बदौलत काजोल ने अपने दो दशक लंबे अभिनय करियर में 7 बार फिल्मफेयर अवॉर्ड जीते। इसके अतिरिक्त उन्हें वर्ष 2011 में भारत सरकार द्वारा पद्मश्री पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया।

आपको बता दें कि लंबे समय के इंतजार के बाद काजोल एक बार फिर पर्दे पर नजर आने वाली है। खास बात ये है कि काजोल रोमांटिक किंग शाहरूख के साथ पर्दे पर रोमांस करती नजर आएंगी।

रोहित शेट्ठी के निर्देशन में बन रही फिल्म दिलवाले में शाहरूख के साथ काजोल, वरूण धवनए, कृति शेनन मुख्य भुमिका में हैं।

Home / Entertainment / Bollywood / Birthday special: काजोल ने बच्चों के लिए छोड़ा करियर, फिर की फिल्मों में वापसी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.