scriptपावरफुल परफॉर्मेंस के बाद अब बोल्डनेस से लोगों के होश उडाएंगी ये एक्ट्रेस, एक साथ चार फिल्मों में आएंगी नजर | Birthday Special : Know Interesting Facts About Rasika Dugal | Patrika News

पावरफुल परफॉर्मेंस के बाद अब बोल्डनेस से लोगों के होश उडाएंगी ये एक्ट्रेस, एक साथ चार फिल्मों में आएंगी नजर

locationमुंबईPublished: Jan 16, 2020 06:45:54 pm

Submitted by:

Shaitan Prajapat

‘मिर्जापुर’ में बीना त्रिपाठी के किरदार में नजर आई। अब वे एक बार फिर ‘मिर्जापुर’ सीजन 2 के जरिए लोगों को आश्चर्यचकित करने के लिए तैयार हैं। फिल्म ‘हामिद’ में रसिका का ….

 Rasika Dugal

Rasika Dugal

अभिनेत्री रसिका दुग्गल ने एक दशक पहले मनोरंजन की दुनिया में कदम रखा था। अपने दमदार अभिनय से उन्होंने अपनी प्रतिभा को इस इंडस्ट्री में साबित किया। झारखंड के जमशेदपुर में जन्मी रसिका आज अपना 35वां बर्थडे मना रहा रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने कॅरियर की शुरूआत वर्ष 2008 में फिल्म ‘तहान’ से की। इसमें उन्होंने अनवर की भूमिका अदा की थी। फिल्म ‘किस्सा’ में उनको बेहतरीन अभिनय के लिए जाना जाता है। इसके बाद फिल्म ‘मंटो’ में अपनी बेहतरीन अदाकारी से उन्होंने लोगों का दिल जीत लिया।
 Rasika Dugal
‘मिर्जापुर’ में बीना त्रिपाठी के किरदार में नजर आई। अब वे एक बार फिर ‘मिर्जापुर’ सीजन 2 के जरिए लोगों को आश्चर्यचकित करने के लिए तैयार हैं। फिल्म ‘हामिद’ में रसिका का अभिनय लोगों के दिलों को छू गया। पिछले साल ‘दिल्ली क्राइम’ में रसिका एक युवा पुलिस अफसर नीती सिंह के किरदार में नजर आईं थीं जो 2012 के विवादास्पद निर्भया बलात्कार केस की स्टोरी लाइन पर आधारित था।
इसके अलावा रसिका जल्द ‘लूट केस’, ‘मिर्जापुर 2’, ‘दिल्ली क्राइम 2’ और मीरा नायर की ‘ए सूटेबल बॉय’ में भी नजर आएंगी। एक बार फिर रसिका अपने पावरफुल परफॉर्मेंस से लोगों को आश्चर्यचकित करने के लिए तैयार हैं।
 Rasika Dugal
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो