बॉलीवुड

BIRTHDAY SPECIAL: माधुरी को ये क्रिकेटर लगता था सबसे ज्यादा सेक्सी, करना चाहती थीं शादी, इन सुपरस्टार्स के साथ भी रहा अफेयर

क्रिकेटर से लेकर बॉलीवुड के इन सुपरस्टार्स के साथ रहे माधुरी के प्यार के चर्चें

May 15, 2018 / 10:36 am

Preeti Khushwaha

madhuri dixit

बॉलीवुड की बेहद ही खूबसूतर अदाकारा माधुरी दीक्षित के हुस्न और डांस के सभी दीवाने हैं। बॉलीवुड में धकधक गर्ल के नाम से अपनी पहचान बनाने वाली माधूरी का आज अपना 51वां जन्मदिन मना रही हैं। माधुरी जहां एक तरफ अपनी एक्टिंग कॅरियर के शिखर पर तेजी से आगे बढ़ रही थीं। वहीं दूसरी तरफ उनका नाम बॉलीवुड के कई अभिनेताओं से साथ भी जुड़ता जा रहा था। माधुरी के अफेयर की सबसे ज्यादा चर्चाएं संजय दत्त के साथ चली। लेकिन वह केवल संजय को लेकर ही नहीं बल्कि एक क्रिकेटर को भी दिलोंजान से चाहती थीं। आज हम आपको माधुरी के अफेयर्स के बारे में…

 

क्रिकेटर सुनील गावस्कर
ये बात बहुत कम लोग ये जानते हैं कि माधुरी क्रिकेटर सुनील गावस्कर की दीवानी थीं। 1992 में एक मैगजीन को दिए इंटरव्यू में माधुरी ने इस बात का खुलासा किया था कि वो क्रिकेटर सुनील गावस्कर की दीवानी थी और वो उन्हें बहुत सेक्सी लगते थे। माधुरी ने ये भी कहा था कि गावस्कर उनके सपनो में आते थे वो उनके पीछे भागना चाहती थी।

madhuri dixit

संजय दत्त –
बॉलीवुड में माधुरी के अफेयर के बारे में जब भी बात होती है। तो संजय दत्त का नाम सबसे पहले सबकी जुबां पर आता है। दोनों का प्यार एक खुली किताब की तरह था दोनों ने कभी अपने रिश्ते को जमाने वालों से नहीं छुपाया। इन दोनों के बीच नजदीकियां ‘खलनायक’ फिल्म के दौरान शुरू हुआ और खत्म भी हो गया, लेकिन दोनों के प्रेम के किस्से जगजाहिर है।

 

madhuri dixit

अनिल कपूर
माधुरी ने अनिल कपूर के साथ कई हिट फिल्मों में काम किया है। इनकी जोड़ी पर्दे पर खूब पसंद की जाती है। यहीं नहीं इन दोनों के बारे में ये भी बात सुनने में आई थी कि दोनों के बीच अफेयर चल रहा है। लेकिन दोनों ने कभी इस बारे में खुलकर बात नहीं की।

 

salman khan and madhuri dixit

जैकी श्रॉफ –
बॉलीवुड एक्टर जैकी श्रॉफ से तो माधुरी की शादी की खबरें सबसे ज्यादा वायरल हुई थी। उस दौरान सुनने में आ रहा था कि ये दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बांधने वाले है लेकिन ऐसा हुआ नहीं।

 

salman khan and madhuri dixit

सलमान खान
सलमान और माधुरी की जोड़ी भी सुपरहिट मानी जाती थी। दोनों फिल्म ‘हम आपके है कौन’ से एक दूसरे के करीब आए लेकिन दोनों ने कभी अपने बारे में खुलकर बात नहीं की। बता दें कि जब फिल्म ‘हम आपके है कौन’ की शूटिंग हो रही थी उसी दौरान दोनों के बीच होने वाले प्यार की खबरें खूब चर्चा में रही।

madhuri dixit

मिथुन –
माधुरी कि जोड़ी मिथुन के साथ 90 के दशक में खूब जमी थी। इनकी जोड़ी की चर्चा आॅनस्क्रीन के साथ आॅफस्क्रीन भी खूब रही। लेकिन दोनों ने कभी खुलकर इस बारे में बात नहीं की।

Home / Entertainment / Bollywood / BIRTHDAY SPECIAL: माधुरी को ये क्रिकेटर लगता था सबसे ज्यादा सेक्सी, करना चाहती थीं शादी, इन सुपरस्टार्स के साथ भी रहा अफेयर

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.