script

कभी 5 हजार रु लेकर भारत आई थीं नोरा फतेही, आज मिनटों में कमाती हैं लाखों

Published: Feb 06, 2020 01:25:29 pm

Submitted by:

Vivhav Shukla

बॉलीवुड की डांस क्वीन गर्ल नोरा फतेही (Nora Fatehi) आज अपना 28वां जन्मदिन मना रही हैं।

_nora_fatehi_recalls_struggling_days.jpg
नई दिल्ली। बॉलीवुड की डांस क्वीन गर्ल नोरा फतेही (Nora Fatehi) आज अपना 28वां जन्मदिन मना रही हैं। नोरा का जन्म 6 फरवरी, 1992 को कनाडा में हुआ था। बॉलीवुड में आने के पहले नोरा एक मॉडल थी। हार्डी संधू(hardy sandhu) की म्यूजिक एल्बम वीडियो ‘क्या बात है’ (kya bat hai) में नोरा को देखा गया था। इसके बाद से वो बस आगे बढ़ती गई। नोरा ने साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म ‘रोर : टाइगर्स ऑफ द सुंदरबंस’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने कई हिंदी और साउथ इंडियन फिल्मों में नजर आई थीं। लेकिन उन्हें असली हालांकि, नोरा को असली पहचान रियलिटी शो ‘बिग बॉस 9’ (Big boss 9) में बतौर कंटेस्टेंट शामिल होने के बाद मिली थी।
75 लड़कियों को डेट करने के वाले अंगद ने गुरुद्वारे में क्यों की थी गुपचुप तरीके से शादी?

View this post on Instagram

Happy birthday to this cutie pie 🥰 🤩🙌🏽

A post shared by Nora Fatehi (@norafatehi) on

वैसे तो नोरा फतेही (Nora Fatehi) अपने बेली डांस के लिए दुनियाभर में फेमस हैं। लेकिन इस कामयाबी से पहले नोरा ने बहुत मेहनत की है।एक इंटरव्यू में नोरा ने बताया था की वो कभी मॉल तो कभी कॉफी शॉप पर नौकरी की थी लेकिन उन्हें उतने पैसे नहीं मिल पाते थे जितनी उनकी जरूरत थी। तो वे इस जॉब के साथ टेलीकॉलर की भी नौकरी करती थी।इंटरव्यू में नोरा ने कहा- “मैं सिर्फ 5000 रुपए लेकर इंडिया आई थी। हालांकि, मैं जिस एजेंसी में काम करती थी, वहां से हर सप्ताह मुझे 3000 रुपए मिलते थे। इस राशि में डेली रुटीन मैनेज करना बहुत मुश्किल था। लेकिन मैंने सब कुछ स्मार्ट तरीके से मैनेज किया, ताकि सप्ताह के अंत पैसा खत्म न हो।”

ट्रेंडिंग वीडियो