scriptमुंबई में सिविल इंजीनियर की नौकरी पाने के लिए दर-दर भटक रहे थे परेश रावल, ऐसे बदली किस्मत बन गए स्टार | Birthday Special: paresh rawal Unknown Facts | Patrika News

मुंबई में सिविल इंजीनियर की नौकरी पाने के लिए दर-दर भटक रहे थे परेश रावल, ऐसे बदली किस्मत बन गए स्टार

locationमुंबईPublished: May 30, 2019 08:46:14 am

Submitted by:

Riya Jain

Paresh Rawal का आज जन्मदिन है। 30 मई, 1950 को मुंबई में जन्में परेश ने पहले कभी एक्टर बनने का ख्वाब नहीं देखा था।

मुंबई में सिविल इंजीनियर की नौकरी पाने के लिए दर-दर भटक रहे थे परेश रावल, ऐसे बदली किस्मत बन गए स्टार

मुंबई में सिविल इंजीनियर की नौकरी पाने के लिए दर-दर भटक रहे थे परेश रावल, ऐसे बदली किस्मत बन गए स्टार

कॉमिक टाइमिंग और शानदार अभिनय से लोगों के दिलों में घर कर चुके स्टार Paresh Rawal का आज जन्मदिन है। 30 मई, 1950 को मुंबई में जन्में परेश ने पहले कभी एक्टर बनने का ख्वाब नहीं देखा था। वह तो सिविल इंजीनियर की नौकरी पाने के लिए संघर्ष कर रहे थे। लेकिन शायद किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। तो आइए आज के इस खास मौके पर जानते हैं परेश से जुड़ी खास बातें।

birthday-special-paresh-rawal-unknown-facts

परेश रावल ने अपने कॅरियर की शुरूआत साल 1984 में फिल्म ‘होली’ से की थी। यह आमिर ख़ान की भी डेब्यू फिल्म है। हालांकि परेश रावल को असली पहचान 1986 में आई फिल्म ‘नाम’ से मिली। इसके बाद वह 1980 से 1990 के बीच 100 से भी अधिक फिल्मों में विलेन की भूमिका निभाई। कब्जा, किंग अंकल, राम लखन, दौड़, बाजी, दिलवाले जैसी कई फिल्मों में परेश खुंखार विलेन बने।

 

paresh-rawal-unknown-facts
लेकिन उन्होंने कुछ वक्त बाद अपना जोनर बदला और वह विलेन से कॅामेडी किरदारों के लिए पहचाने जाने लगे। साल 2000 के आते-आते ‘अंदाज अपना अपना’ और ‘हेरा फेरी’ जैसी फिल्मों में परेश का किरदार दर्शकों के बेहद पसंद आया।
paresh-rawal

एक्टर की पर्सनल लाइफ के बारे में बात करें तो परेश रावल ने एक ब्यूटी क्वीन से शादी की। उनकी पत्नी का नाम है- स्वरुप संपत। स्वरूप साल 1979 में फेमिना मिस इंडिया रह चुकी हैं। उन्हें दो बच्चे हैं- आदित्य और अनिरूद्ध।परेश रावल को साल 2014 में पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो