scriptकभी राजकुमार ने किया था इस एक्ट्रेस को प्रपोज, उन्हें पीटने वाले थे नशे में धुत्त धर्मेंद्र | Birthday special rajkumar propose hema malini story | Patrika News

कभी राजकुमार ने किया था इस एक्ट्रेस को प्रपोज, उन्हें पीटने वाले थे नशे में धुत्त धर्मेंद्र

locationमुंबईPublished: Oct 08, 2018 06:28:50 pm

Submitted by:

Preeti Khushwaha

करीब चार दशक तक अपनी एक्टिंग का कायल बनाने वाले दिग्गज अभिनेता राजकुमार का नेचर काफी मजाकिया था।

rajkumar

rajkumar

बॉलीवुड के दमदार एक्टर राजकुमार का आज जन्मदिन है। उनका जन्म पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में 08 अक्टूबर 1926 को हुआ था। पढ़ाई पूरी करने के बाद वह मुंबई के माहिम पुलिस स्टेशन में सब इंस्पेक्टर के रूप में काम करने लगे थे। करीब चार दशक तक अपनी एक्टिंग का कायल बनाने वाले दिग्गज अभिनेता राजकुमार का नेचर काफी मजाकिया था। वह अक्सर अपने को-एक्टर का मजाक उड़ाते थे। एक बार नशे में धुत धर्मेंद्र, राजकुमार को मारने के लिए दौड़ पड़े थे। यही नहीं राजकुमार हेमा मालिनी को बेहद प्यार भी करते थे।

rajkumar

राजकुमार को मारने के लिए दौड़ पड़े थे धर्मेंद्र:
वाकया साल 1986 का है जब एक पार्टी में धर्मेंद्र शराब पी रहे थे। तभी राज कुमार ने उनका मजाक उड़ाते हुए कहा कि इस पहलवान के पीने के अंदाज से तो ऐसा लगता है कि इसने पहले कभी शराब नहीं देखी। बस फिर क्या था धर्मेंद्र आग-बबूला हो उठे और राज कुमार को पंजाबी भाषा में गालियां देने लगे। इस पर राज कुमार मुस्कुराते रहे। धर्मेंद्र तभी राज कुमार को मारने उनकी तरफ दौड़ पड़े तो राज कपूर और शत्रुघन सिंहा ने बीच बचाव किया और धर्मेंद्र को पार्टी से बाहर ले गए।

rajkumar

राजकुमार ने धर्मेंद्र की पत्नी को किया था प्रपोज:
राज कुमार वैसे तो उन एक्टर्स में से एक थे जो कभी भी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर ज्यादा बात नहीं करते थे। लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक, राज कुमार ने कभी हेमा मालिनी को शादी के लिए प्रपोज किया था। राज कुमार और हेमा मालिनी ने फिल्म लाल पत्थर में साथ काम किया था। राज कुमार की जिद के बाद ही हेमा को फिल्म में लिया गया था। फिल्म की शूटिंग के दौरान राज कुमार, हेमा को पसंद करने लगे थे और फिल्म रिलीज होने के बाद उन्होंने हेमा को प्रपोज किया था। हेमा, राज कुमार की बहुत बड़ी फैन थी। इसके बावजूद उन्होंने राज कुमार के प्रपोजल को ठुकरा दिया था। इसके बाद राज कुमार ने एयर होस्टेस जेनिफर से तो हेमा ने धर्मेंद्र से शादी की।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो