scriptनीतू कपूर: पति की गर्लफ्रेंड को लिखती थी लव लेटर, सगाई में पहनाई बहन की अंगूठी.. | Patrika News
बॉलीवुड

नीतू कपूर: पति की गर्लफ्रेंड को लिखती थी लव लेटर, सगाई में पहनाई बहन की अंगूठी..

5 Photos
6 years ago
1/5

बॉलीवुड अभिनेत्री नीतू कपूर आज अपना 60वां जन्मदिन मना रही हैं। ऋषि कपूर और नीतू कपूर की लव स्टोरी बहुत ही दिलचस्प है। एक शो में ऋषि ने अपनी लव स्टोरी के बारे में बताया था कि वह वर्ष 1974 में फिल्म 'जहरीला इंसान' की शूटिंग के दौरान नीतू से मिले थे। काफी समय तक दोनों एक दूसरे के दोस्त रहे।

2/5

यहां तक की ऋषि उनको अपनी गर्लफ्रेंड्स के किस्से भी सुनाया करते थे। जब उनको किसी लड़की से ब्रेकअप हो जाता तो सहारा भी वह नीतू में ही ढूंढते। एक बार जब ऋषि का उनकी एक गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप हो गया तो ऋषि ने नीतू की मदद ली।

3/5

नीतू ऋषि कपूर की गर्लफ्रेंड को टेलीग्राम लिखने में ऋषि की मदद करती थी। बाद में ऋषि को अहसास हुआ कि नीतू ही उनके लिए परफेक्ट है। नीतू ने ऋषि के चक्कर में अपनी मां से मार भी खाई है। दरअसल नीतू की मां फिल्म इंडस्ट्री के पुरुषों से बहुत नफरत करती थी।

4/5

जब उनको अपनी बेटी और ऋषि के अफेयर के बारे में पता चला तो उन्होंने नीतू को बहुत मारा। इनकी सगाई की कहानी भी बड़ी दिलचस्प है। दरअसल ऋषि कपूर शादी करने से बहुत डरते थे। ऐसे में उन्होंने नीतू से साफ कह दिया था कि वह शादी नहीं कर सकते।

5/5

इसके बावजूद नीतू ने उनका साथ नहीं छोड़ा। एक बार वे दोनों कपूर फैमिली की एक शादी अटेंड करने दिल्‍ली गए थे तो वहां ऋष‍ि कपूर की बहन ने तुरंत दोनों की सगाई की करवा दी। इस मौके पर ऋष‍ि कपूर के पास नीतू को पहनाने के लिए अंगूठी नहीं थी तो उन्‍होंने अपनी बहन की रिंग उनको दी थी। वहीं नीतू कपूर ने फ‍िल्‍म 'झूठा कहीं का' के डायरेक्‍टर की अंगूठी ऋष‍ि कपूर को पहनाई थी।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.