script20 टेक के बाद भी नहीं हुआ सीन शूट तो डायरेक्टर ने खोया आपा, काट लिया इस अभिनेत्री का हाथ | Bobby Deol Reveals,Vidhu Vinod Chopra Bullied,Bit His 'Kareeb' actress | Patrika News

20 टेक के बाद भी नहीं हुआ सीन शूट तो डायरेक्टर ने खोया आपा, काट लिया इस अभिनेत्री का हाथ

locationमुंबईPublished: Jun 23, 2020 06:30:46 pm

20 टेक के बाद विधु ने अपना आपा खो दिया और वे गुस्से लाल हो गए। उन्होंने नेहा के बाएं हाथ को काट लिया….

bobby deol

bobby deol

बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल ( bobby deol ) भले ही फिलहाल ज्यादा फिल्मों में नजर आते हों, लेकिन एक दौर ऐसा भी था कि जब उनकी फिल्में खूब चलती थीं। उनके शुरूआती कॅरियर की तीसरी फिल्म ‘करीब’ ( Kareeb ) का एक किस्सा काफी चर्चित रहा था। एक इंटरव्यू में बॉबी देओल ने इस फिल्म से जुड़ा एक किस्सा शेयर करते हुए कहा था, ‘करीब मेरी तीसरी फिल्म थी और मैं बस संतुलित महसूस करना शुरू कर रहा था। तब नेहा नई-नई थी और विनोद के साथ उनका अनुभव काफी बुरा रहा। वे लगातार चिल्ला रहे थे। लेकिन कोई भी मुझ पर ज्यादा नहीं अकड़ता था, इसलिए शायद मेरे पिता एक मशहूर अभिनेता थे।’

bobby deol

एक्ट्रेस थी कनफ्यूज
बॉबी देओल ने बताया, ‘एक सीन के लिए नेहा को पहाड़ से नीचे आना था और मेरी तरफ अपना बायां हाथ आगे बढ़ाना था, लेकिन नेहा बार—बार कनफ्यूज हो रही थी और वो ऐसा नहीं कर पा रही थी। जब कई टेक के बाद भी वे ऐसा नहीं कर पाई तो डायरेक्टर विधु ने कहा कि वह अपने दाएं हाथ पर काट ले। उसने ऐसा ही किया, लेकिन बावजूद इसके वह अगले टेक में गलती कर गई।’

 

bobby deol

20 टेक के बाद विधु ने खोया आपा
अभिनेता ने बताया, ’20 टेक के बाद विधु ने अपना आपा खो दिया और वे गुस्से लाल हो गए। उन्होंने नेहा के बाएं हाथ को काट लिया। मैं ये सब देखकर इतना हैरान हो गया कि कुछ बोल भी नहीं पा रहा था। बहुत बुरी बात थी, अभिनेत्री डर के मारे कांप रही थीं। लेकिन जो टेक ओके किया गया उसमें उसने दायां हाथ ही आगे बढ़ाया। आप भी फिल्म में देख सकते हैं।’

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो