scriptइस शादीशुदा एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे सनी देओल, नाम जान उड़ जाएंगे होश | bollywood actor sunny deol love with dimple kapadia | Patrika News

इस शादीशुदा एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे सनी देओल, नाम जान उड़ जाएंगे होश

locationमुंबईPublished: Feb 10, 2018 11:08:16 am

Submitted by:

Preeti Khushwaha

सनी देओल और डिंपल कपाड़िया दोनों शादीशुदा होने के बावजूद एक दूसरे के प्यार में पागल थे।

 sunny deol

sunny deol

बॉलीवुड हीमैन यानी धर्मेंद्र के बेटे सनी देओल की लव स्टोरी भी उनके पिता से कम नही है। जहां एक ओर शादीशुदा होते हुए भी धर्मेंद्र हेमा के प्यार में इस कद्र दिवाने हो गए थे कि उन्हें पाने के लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार थे। कुछ ऐसी ही लवस्टोरी हैं सनी देओले की। आपको जानकर हैरानी होगी कि सनी देओेल को भी एक लड़की से प्यार हुआ जो कि पहले से ही शादीशुदा थी। खैर सनी भी उस वक्त शादीशुदा थे। दोनों ही एक दूसरे के प्यार में पागल थे लेकिन एक दूसरे के न हो सके। उस लड़की का नाम जानकर आप हैरान हो जाएंगे जिसके प्यार में सनी पागल थे। वो कोई और नही बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया थी। दोनों ही शादीशुदा थे।

 sunny deol

शादीशुदा होने पर भी एकदूजे पर मरते थे—
जिस वक्त दोंनो एक—दूसरे के प्यार में पड़े थे। उस वक्त दोनों का फिल्मी करियर काफी अच्छा चल रहा था। सनी देओल ने बॉलीवुड में एक खास पहचान बना ली थी। उसी वक्त डिंपल उनकी जिंदगी में आईं। डिंपल का करियर भी ठीक ठाक चल रहा था। दोनों एक दूसरे के काफी करीब आ गए थे। लेकिन ये रिश्ता ज्यादा आगे तक नही चल सका।

 sunny deol

एक साथ काम करने से हुआ प्यार—
सनी देओल और डिंपल कपाड़िया ने कई फिल्मों में एक साथ काम किया जिसके चलते दोनों को एक दूसरे से प्यार और लगाव हो गया। लगाव भी ऐसा कि एक दूसरे को देखे बिना रह नही सकते थे। खबरें हैं कि सनी देओल और डिंपल को कई बार एक साथ घूमते हुए भी देखा गया था।

 sunny deol

इसलिए लव स्टोरी हर गई अधूरी—
सनी देओल और डिंपल के प्यार की भनक सनी की पत्नी पूजा तक पहुंच गई। उनके इस रिश्ते को लेकर वो काफी नाराज हुईं। वहीं दूसरी ओर डिंपल के पति यानी राजेश खन्ना को भी इस रिश्ते के बारे में पता चला रहा था। फिर क्या था सनी और डिंपल को एक दूसरे से अलग होना पड़ा। बस इसी तरह रह गई सनी की प्रेम कहानी अधूरी।

ट्रेंडिंग वीडियो