scriptना फिल्में ना विज्ञापन, फिर भी जीती हैं रॉयल लाइफ, ये है रेखा की कमाई का जरिया | Bollywood Actress Rekha's Source of Income | Patrika News

ना फिल्में ना विज्ञापन, फिर भी जीती हैं रॉयल लाइफ, ये है रेखा की कमाई का जरिया

Published: Mar 12, 2018 02:19:36 pm

Submitted by:

Mahendra Yadav

जब वह किसी इवेंट या कार्यक्रम में नजर आती हैं तो सबकी निगाहें उन पर टिक जाती हैं

Rekha

Rekha

बॉलीवुड अभिनेत्री रेखा खूबसूरती के मामले में आज भी युवा अभिनेत्रियो को टक्कर देती हैं। रेखा 63 वर्ष की हो चुकी हैं और उन्होंने अपने करियर मेें बहुत फिल्में की हैं। अपनी खूबसूरती और बेहतरीन एक्टिंग की वजह से रेखा आज भी करोड़ों दिलों पर राज करती हैं। हालांकि अब वह ज्यादा फिल्मों में नजर नहीं आती हैं। इसके बावजूद भी जब वह किसी इवेंट या कार्यक्रम में नजर आती हैं तो सबकी निगाहें उन पर टिक जाती हैं। रेखा के रॉयल अंदाज को देखकर सभी चकित रह जात हैं।
कठिनाईयों से भरा रहा बचपन:
रेखा का बचपन काफी कठिनाइयों से भरा रहा है। बता दें कि रेखा तमिल स्टार जेमिनी गणेशन और तेलगु अभिनेत्री पुष्पवल्ली की बेटी हैं। रेखा जब कोख में थी, तब उनके माता पिता ने शादी की थी। उनके पिता जेमिनी गणेशन ने कभी रेखा को अपना नाम नहीं दिया। शुरुआत में रेखा का रंग साफ नही था, इसलिए उनको फिल्में मिलने में भी काफी परेशानी हुई। इसके बावजूद रेखा ने कभी हार नहीं मानी। वर्ष 1976 में उन्होंने ‘दो अंजाने’ के साथ बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री की।
अब क्या है कमाई का जरिया:

ना फिल्में ना विज्ञापन, फिर भी जीती हैं रॉयल लाइफ, ये है रेखा की कमाई का जरिया
रेखा ने अपने करियर में काफी फिल्में की हैं लेकिन अब वह फिल्मों से दूर हैं। ऐसे में सभी के मन में यह सवाल उठता है कि अब उनकी कमाई का जरिया क्या है और कैसे वह अपना खर्चा चलाती हैं।
मुंबई और दक्षिण भारत में हैं रेखा के घर:
रेखा के मुंबई और दक्षिण भारत में घर है, जो कि उन्होंने किराए पर दिए हुए हैं। इन घरों के किराए से रेखा अपनी इनकम बनाती है। इसके साथ ही साल में वे एक दो फिल्मों में भी नजर आती हैं।
ना फिल्में ना विज्ञापन, फिर भी जीती हैं रॉयल लाइफ, ये है रेखा की कमाई का जरिया
राज्य सभा सदस्य:
सभी जानते हैं कि रेखा राज्यसभा की सदस्य भी हैं। राज्यसभा सदस्य होने के नाते उनको सैलरी भी मिली है।

अवॉर्ड शो या इवेंट में जाने के पैसे लेती हैं रेखा:
रेखा को जब किसी इवेंट या अवॉर्ड शो में बुलाया जाता है तो वह इसके लिए चार्ज करती हैं। इसके साथ ही जब भी कोई बड़ा व्यक्ति कोई फंक्शन रखता हैं तब स्टार्स को बुलाता ही हैं। ऐसे में अगर रेखा को भी कोई बुलाता हैं तो रेखा उसके लिए पैसा लेती हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो