scriptबॉलीवुड की इन हसीनाओं ने वेस्टर्न कल्चर में लगाया देसी तड़का, साड़ी पहन कांस में बिखेरा जलवा | bollywood actress wore saree on cannes red carpet | Patrika News

बॉलीवुड की इन हसीनाओं ने वेस्टर्न कल्चर में लगाया देसी तड़का, साड़ी पहन कांस में बिखेरा जलवा

Published: May 17, 2022 12:55:26 pm

Submitted by:

Shweta Bajpai

इन दिनों कांस फिल्म फेस्टिवल सुर्खियों में बना हुआ है। इसकी शुरुआत हो चुकी है। इस आयोजन में शिरकत करने के लिए दुनियाभर के सितारे जुटते हैं। इस बार भी कांस में बॉलीवुड की हसीनाएं रेड कार्पेट पर जादू दिखाएंगी। इससे पहले भी बॉलीवुड की हसीनाएं अपने लुक को लेकर चर्चा में रही हैं।

bollywood actress wore saree on cannes red carpet

bollywood actress wore saree on cannes red carpet

वेस्टर्न कल्चर के चलते अधिकतर लोग यहां वेस्टर्न आउटफिट्स में नजर आते हैं वहीं पिछले कुछ सालों में ऐसा भी देखने को मिला है कि बॉलीवुड हसीनाओं यहां साड़ी पहनकर जलवा बिखेरा। इतना ही नहीं इसके लिए इन्हें खूब तारीफ भी मिली। तो चलिए देखें अब तक कौन-कौन सी एक्ट्रेस साड़ी पहन रेड कार्पेट पर जलवा बिखेर चुकी हैं।
ऐश्वर्या राय-
इस लिस्ट में सबसे पहले नाम आता है ऐश्वर्या राय बच्चन का। ये कई बार रेड कार्पेट पर साड़ी पहन जलवा बिखेर चुकी हैं। पहली बार कांस में शामिल होने के लिए ऐश्वर्या राय ने पीले रंग की साड़ी का चुनाव किया था। इस साड़ी को डिजाइनर नीता लुला ने डिजाइन किया था। ये पहली बार नहीं है ऐश्वर्या ने यहां साड़ी पहनी हो इससे पहले वो ग्रीन रंग की साड़ी में भी रेड कार्पेट पर पहुंच चुकी हैं। जबकि गोल्डन कलर की सब्यसाची मुखर्जी की डिजाइन की हुई साड़ी में ऐश्वर्या ने खूब सुर्खियां बटोरी हैं।
bollywood actress wore saree on cannes red carpet
दीपिका पादुकोण-
दीपिका अपने फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। पहली बार रेड कार्पेट पर वो साड़ी में ही दिखी थीं। क्रीम एंड गोल्डन कलर की साड़ी में दीपिका पादुकोण रेड कार्पेट पर 2010 में शामिल हुई थीं। हालांकि ये साड़ी कुछ खास नहीं थी।
bollywood actress wore saree on cannes red carpet
सोनम कपूर-
बॉलीवुड की फैशनिस्टा सोनम कपूर ने कांस के रेड कार्पेट पर साड़ी पहनी थी। उनका लुक खूब चर्चा में रहा था। दरअसल में सोनम ने साड़ी को अलग ढंग से कैरी किया था, जिस वजह से वो सुर्खियों में रही थीं। साड़ी के साथ उन्होंने नथ पहनी थी। गोल्ड एंड व्हाइट कलर की अनामिका खन्ना की साड़ी में के साथ उन्होंने केट और नथ के साथ पेयर किया था।
bollywood actress wore saree on cannes red carpet
विद्या बालन-
विद्या बालन साल 2013 में वो कांस के ज्यूरी में शामिल की गईं थी। यहां वो अलग अंदाज में दिखी थीं। उनका एलिगेंट लुक हर किसी को याद होगा। इट एंड गोल्ड कलर की साड़ी को ब्लैक ब्लाउज के साथ विद्या ने मैच किया था, जो काफी रॉयल लग रहा था।
bollywood actress wore saree on cannes red carpet
कंगना रनौत-
कंगना रनौत ने दो साल तक कांस में शिरकत की। दोनों ही साल कंगना ने अपने लुक में इंडियन टच को जोड़ा। सब्यसाची मुखर्जी की ब्लैक हैंड कट सिकुइन साड़ी में कंगना रेडी हुई थीं, जिसे उन्होंने पूरी तरह से रेट्रो लुक दिया था। इसमे विंटेज लुक हेयर स्टाइल के साथ ही चोकल नेकलेस और पोटली बैग शामिल था।
bollywood actress wore saree on cannes red carpet
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो