scriptइन मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्रियों का भी हो चुका है यौन शोषण, नाम कर देंगे हैरान | Bollywood Actresses and their MeToo moments | Patrika News

इन मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्रियों का भी हो चुका है यौन शोषण, नाम कर देंगे हैरान

locationमुंबईPublished: Jun 06, 2019 08:13:15 pm

Submitted by:

Mahendra Yadav

#Metoo के तहत कई बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने भी अपनी कहानियां साझा की थी।

Bollywood actresses

Bollywood actresses

बॉलीवुड में #Metoo के तहत कई मामले सामने आए। इनमें इंडस्ट्री के बड़े—बड़े नाम सामने आए थे। इससे फिल्म इंडस्ट्री में सनसनी मच गई थी। हाल में तमिल अभिनेत्री शालू शामू ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फैंस के सवालों के session के दौरान यौन शोषण पर खुलासा किया। उन्होंने बताया कि कैसे उनका एक मशहूर तमिल निर्देशक ने फिल्मों का लालच देकर शोषण करना चाहा। #Metoo के तहत कई बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने भी अपनी कहानियां साझा की थी। आइए जानते हैं उन अभिनेत्रियों के बारे में।

 

इन मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्रियों का भी हो चुका है यौन शोषण, नाम कर देंगे हैरान

प्रियंका चोपड़ा
देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक एक ग्लोबल स्टार के रूप में खुद को साबित किया है। पिछले दिनों प्रियंका ने न्यूयॉर्क में 10वें “वीमेन इन द वर्ल्ड समिट” के दौरान खुलासा किया था कि वो भी यौन उत्पीड़न के चंगुल से भी नहीं बची हैं। उन्होंने कहा था,’इस कमरे में हर किसी को शायद एक न एक बार इसका सामना करना पड़ता है। हमारे पास हमेशा एक आवाज थी। बस किसी ने हमारी नहीं सुनी।’

इन मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्रियों का भी हो चुका है यौन शोषण, नाम कर देंगे हैरान

राधिका आप्टे
बॉलीवुड अभिनेत्री राधिका आप्टे अपने बेबाक बयानों की वजह से जानी जाती हैं। राधिका ने खुलासा किया था कि साउथ की एक फिल्म की शूटिंग के दौरान एक्टर गलत इरादे से उनके पैरों को बार-बार छू रहा था। ऐसे में राधिका ने उस एक्टर के मुंह पर जोरदार थप्पड़ मारा था।

इन मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्रियों का भी हो चुका है यौन शोषण, नाम कर देंगे हैरान

कल्कि कोचलिन:
अभिनेत्री कल्कि कोचलिन ने भी अपने साथ हुए यौन शोषण के बारे में खुलासा करते हुए बताया था कि जब वह 9 साल की थीं तो उनका यौन शोषण हुआ। उन्होंने एक शख्स को संबंध बनाने की अनुमति दी थी लेकिन तब उन्हें इसका मतलब नहीं पता था। वह मां को यह बात बताने में डर रही थीं।

इन मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्रियों का भी हो चुका है यौन शोषण, नाम कर देंगे हैरान

सोमी अली
अभिनेत्री सोमी अली का नाम सलमान खान के साथ जुड़ चुका है। सोमी ने एक बार खुलासा किया था कि 5 साल की उम्र में वह यौन शौषण का शिकार हुई थीं। इतना ही नहीं वह कम उम्र में ही घरेलू हिंसा की भी शिकार हुई थीं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो