script40 की उम्र पार वे बॉलीवुड एक्ट्रेसेस जिन्होंने अभी तक नहीं की शादी | Bollywood actresses who are above 40 and unmarried | Patrika News

40 की उम्र पार वे बॉलीवुड एक्ट्रेसेस जिन्होंने अभी तक नहीं की शादी

locationमुंबईPublished: Apr 14, 2021 02:25:29 am

भारतीय समाज में शादी को जीवन का एक अहम पड़ाव माना जाता है। ऐसे में हर शादी की उम्र तक पहुंचे व्यक्ति से शादी को लेकर सवाल पूछा जाता है। बॉलीवुड में भी कुछ एक्ट्रेसेस हैं जिनसे ये सवाल पूछा जाता रहा है, लेकिन वे जीवन जीने के अपने तरीके पर कायम हैं और अभी तक सिंगल हैं। ये सभी एक्ट्रेसेस 40 के पार हैं।

unmarried_actresses_1.jpg

मुंबई। बॉलीवुड में ऐसी कई एक्ट्रेसेस हैं जिन्होंने 40 की उम्र पार कर ली है और सिंगल हैं। इनमें से कुछ ने बच्चे गोद ले लिए हैं और उनकी परवरिश करने में लगी हैं। कुछ ने काम को ही अपना जीवन न्यौछावर कर दिया है। अलग—अलग कारणों से इन एक्ट्रेसेस ने बैचलर रहना ही उचित समझा है। हो सकता है कि वे कुछ समय बाद शादी के बारे में सोचें, लेकिन फिलहाल वे सिंगलहुड को एंजॉय करती नजर आती हैं। आइए जानते हैं उन एक्ट्रेसेस के बारे में:

 

तब्बू

tabu.jpg

एक्ट्रेस तब्बू इस लिस्ट में सबसे उपर हैं। उनकी उम्र 50 साल हो चुकी है। एक्ट्रेस ने शादी को लेकर कोई बात अब तक नहीं की है। एक इंटरव्यू में वह अजय देवगन पर अपने बैचलर रहने का दोषारोपण कर चुकी हैं। उन्होंने उस इंटरव्यू में कहा था कि अजय और उसका दोस्त उन लड़कों से झगड़ने आ जाते थे, जो एक्ट्रेस से बात करने की कोशिश करता था।

 

सुष्मिता सेन

susmita_sen.jpg

पूर्व मिस यूनिवर्स और एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने भी अभी तक शादी नहीं की है। 45 वर्ष की एक्ट्रेस ने दो बच्चियों रेने और अलीषा को तब गोद लिया था, जब वह खुद 24 साल की थीं। पिछले कुछ समय से सुष्मिता के साथ रोहमन शॉल का नाम जोड़ा जा रहा है। वह उनके साथ स्पेशल बॉन्ड शेयर करती हैं, लेकिन इस रिलेशन पर एक्ट्रेस ने कभी कुछ नहीं कहा।

यह भी पढ़ें

तलाक के बाद इन अभिनेत्रियों ने किया अकेले रहने का फैसला

नरगिस फाखरी

ekta_kapoor.jpg

एक्ट्रेस नरगिस फाखरी अमरीका मूल की हैं। 41 साल की हो चुकीं नरगिस ने अभी तक शादी नहीं की है। 2011 में ‘रॉकस्टार’ से फिल्मों में एंट्री करने वाली नरगिस ने पिछले साल ‘तोरबाज’ मूवी की थी। कथित रूप से उदय चोपड़ा के साथ ब्रेकअप कर चुकीं नरगिस को शादी जैसी कोई चीज में विश्वास नहीं है। वे कहती हैं कि लोग शादियां तोड़ रहे हैं और सब शादियों में चीटिंग करते हैं। शादी तो महज एक लेबल है।

यह भी पढ़ें

बिना शादी के मां बनना चाहती है ये नामी एक्ट्रेस!

divya_dutta.jpg

एक्ट्रेस दिव्या दत्ता भी इस लिस्ट में शुमार हैं। हालांकि 44 साल की दिव्या कह चुकी हैं कि वह शादी जरूर करेंगी। वह अपने लिए परफेक्ट मैच का इंतजार कर रही हैं। हालांकि साथ ही वे यह भी मानती हैं कि परफेक्ट मैन होता ही नहीं है।

 

अमीषा पटेल

ameesha_patel.jpg

सोशल मीडिया पर फिट बॉडी और अदाओं के जलवे बिखेरने में गुरेज नहीं करने वाली एक्ट्रेस अमीषा पटेल भी अब तक अपने सपनों का राजकुमार नहीं ढूंढ़ पाई हैं। वे कहती हैं कि मेरे लिए लड़का ढूंढ़ दो, मैं शादी कर लूंगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो