scriptबिना मेकअप पर्दे पर ऐसी नजर आती हैं ये बॉलीवुड अभिनेत्रियां | Bollywood actresses without makeup | Patrika News

बिना मेकअप पर्दे पर ऐसी नजर आती हैं ये बॉलीवुड अभिनेत्रियां

locationमुंबईPublished: Jun 07, 2019 08:14:12 pm

Submitted by:

Mahendra Yadav

मेकअप के बाद उनकी खूबसूरती में चार चांद लग जाते हैं।

Actresses without makeup

Actresses without makeup

बॉलीवुड अभिनेत्रियों पर हमेशा खूबसूरत दिखने का दबाव होता है। मेकअप के बाद उनकी खूबसूरती में चार चांद लग जाते हैं। बड़े पर्दे पर अभिनेत्रियां काफी खूबसूरत लगती हैं। लेकिन कई अभिनेत्रियां ऐसी भी हैं, जो बिना मेकअप के भी लोगों का दिल चुरा लेती हैं। बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियां ऐसी हैं जो पर्दे पर बिना मेकअप के नजर आ चुकी हैं। आइए जानते हैं उन अभिनेत्रियों के बारे में ।
बिना मेकअप पर्दे पर ऐसी नजर आती हैं ये बॉलीवुड अभिनेत्रियां

आलिया भट्ट
बॉलीवुड की चुलबुली और खूबसूरत अभिनेत्री आलिया भट्ट ने फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ में अपने किरदार के लिए काफी सुर्खियां बटोरी थी। ‘उड़ता पंजाब’ के अलावा वह ‘राजी’ और ‘हाईवे’ में बिना मेकअप नजर आई थीं। हालांकि ये तीनों ही फिल्में हिट रही और आलिया को दर्शकों ने काफी पसंद किया।

बिना मेकअप पर्दे पर ऐसी नजर आती हैं ये बॉलीवुड अभिनेत्रियां

ऐश्वर्या राय बच्चन
बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक ऐश्वर्या राय बिना मेकअप क भी बहुत खूबसूरत लगती हैं। वह भी एक फिल्म में बिना मेकअप नजर आई थीं। साल 2016 में आई फिल्म ‘सरबजीत’ में ऐश्वर्या बिना मेकअप दिखीं। इस फिल्म में उनके साथ एक्टर रणदीप हुड्डा मुख्य भूमिका में थे।

बिना मेकअप पर्दे पर ऐसी नजर आती हैं ये बॉलीवुड अभिनेत्रियां

प्रियंका चोपड़ा
देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग के जलवे बिखेरे हैं। प्रियंका भी बिना मेकअप बड़े पर्दे पर नजर आ चुकी हैं। साल 2012 में आई फिल्म ‘बर्फी’ में वह बिना मेकअप नजर आईं। इस फिल्म में प्रियंका के साथ रणबीर कपूर लीड रोल में थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो