scriptशादी के बाद पति संग पहली दिवाली सेलिब्रेट करेंगी ये एक्ट्रेसेस, जानेंगी ससुराल के रीति रिवाजों को | bollywood celebrities after marriage first diwali | Patrika News

शादी के बाद पति संग पहली दिवाली सेलिब्रेट करेंगी ये एक्ट्रेसेस, जानेंगी ससुराल के रीति रिवाजों को

locationमुंबईPublished: Nov 06, 2018 01:44:08 pm

Submitted by:

Preeti Khushwaha

इस बार भी यह दिवाली कुछ बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के लिए खास रहने वाली है।

diwali

diwali

दिवाली की धूम पूरे देश में मची हुई है। सभी अपने-अपने घरों को सजाने की तैयारी में लगे हुए हैं। बॉलीवुड में भी इस त्योहार को काफी धूमधाम से मनाया जाता है और सभी सेलिब्रिटीज भी इस त्योहार का बेसब्री इंतजार करते हैं। कोई भी त्योहार तब और भी खास हो जाता है जब उसके साथ उसकी कोई याद जुड़ी होती है। इस बार भी यह दिवाली कुछ बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के लिए खास रहने वाली है। यह उनकी पहली दिवाली होगी जब वह अपने लाइफ पार्टनर के साथ लक्ष्मी पूजन करेंगे। तो आइए जानते हैं उन एक्‍ट्रेसेस के बारे में…

अनुष्‍का शर्मा
अनुष्‍का शर्मा ने पिछले साल दिसंबर में क्रिकेटर विराट कोहली संग सात फेरे लिये थे। दोनों ने गुपचुप तरीके से इटली में शादी कर अपने फैंस को हैरान कर दिया था। शादी के बाद उन्‍होंने ट्वीट के जरिए अपने फैंस को अपनी शादी के बारे में बताया था। इसके बाद दोनों ने मुंबई और दिल्‍ली में ग्रैंड रिसेप्‍शन पार्टी दी थी। इस पार्टी में बॉलीवुड से लेकर क्रिकेट जगत की कई मशहूर हस्तियों ने शिरकत की थी। शादी के बाद ये दोनों स्टार्स पहली बार दिवाली मनाएंगे।

diwali

सोनम कपूर
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने इसी साल 8 मई को बिजनेसमैन आनंद आहूजा से शादी की है। दोनों की शादी में बॉलीवुड के तमाम सितारे नजर आए। शादी में रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर खूब डांस करते नजर आए थे। सोनम इस बार आनंद के साथ पहली बार दीवाली मनाएंगी।

diwali

नेहा धूपिया
नेहा धूपिया और अंगद बेदी की गुपचुप शादी ने सभी हैरान कर दिया था। शादी के बाद अचानक नेहा की प्रेग्नेंसी की खबर भी चौंकाने वाली रही थी। बता दें कि नेहा की ये दिवाली काफी खास होने वाली है।

diwali

श्रिया सरन
एक्ट्रेस श्रिया सरन ने 12 मार्च को अपने रशियन ब्‍वॉयफ्रेंड आंद्रेई कोसचीव संग शादी की है। शादी की कुछ तसवीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। दोनों ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया था। श्रिया की ये पहली दिवाली है।

diwali

हिमेश रेशमिया
हिमेश रेशमिया ने सोनिया कपूर से दूसरी शादी की है। दोनों की शादी बहुत ही सादे अंदाज में हुई। सोनिया-हिमेश की शादी के बाद ये पहली दिवाली है।

diwali

भारती सिंह
कॉमेडी क्वीन भारती सिंह ने अपने ब्वॉयफ्रेंड हर्ष लिंबाचिया से पिछले साल दिसंबर में शादी की है। शादी के बाद भारती की ये पहली दिवाली है। बता दें कि दोनों ने शादी से पहले एक-दूसरे को 8 साल डेट किया था।

diwali

युविका चौधरी
‘बिग बॉस’ विनर प्रिंस नरुला और अभिनेत्री युविका चौधरी की शादी इसी महीने हुई है। ‘बिग बॉस’ शो के दौरान ही दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी थीं। इसके बाद ही दोनों ने शादी करने का फैसला किया। बता दें कि युविका शादी के बाद अपनी पहली दिवाली को लेकर काफी एक्साइटेड हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो