scriptमहानायक अमिताभ बच्चन को बॉलीवुड सेलिब्रिटी ने इस खास अंदाज में किया बर्थडे विश | Bollywood celebrity celebrates Amitabh Bachchan on his birthday | Patrika News

महानायक अमिताभ बच्चन को बॉलीवुड सेलिब्रिटी ने इस खास अंदाज में किया बर्थडे विश

locationमुंबईPublished: Oct 11, 2019 06:34:06 pm

Submitted by:

Shaitan Prajapat

बिग बी के जन्मदिन पर श्वेता ने अपने पिता के साथ एक प्यारी तस्वीर शेयर की है। तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने एक इमोशनल कैप्शन …

Amitabh Bachchan

Amitabh Bachchan

हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन शुक्रवार को अपना 77 वां जन्मदिन मनाया। जन्मदिन के मौके पर उनकी बेटी श्वेता बच्चन ने सबसे पहले उन्हें विश किया। श्वेता अपने पिता के काफी करीब हैं और अक्सर सोशल मीडिया पर उनके साथ तस्वीरें शेयर करती हैं। बिग बी के जन्मदिन पर श्वेता ने अपने पिता के साथ एक प्यारी तस्वीर शेयर की है। तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने एक इमोशनल कैप्शन दिया है। इस खास मौके पर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने सोशल मीडिया पर अपने अपने अंदाज में उन्हें बर्थडे विश किया है।
एक्टर शत्रुधन सिन्हा ने बहुत ही खास अंदाज में अमिताभ को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने एक पुरानी फोटो शेयर करते हुए कहा कि प्रिय मित्र को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।
अनुपम खेर ने अमिताभ को विश करते हुए लिखा कि आदरणीय अमित जी!! जन्मदिन की बहुत बहुत शुभकामनाएँ। प्रभु आपकी हर इच्छा पूरी करे। आपसे बहुत कुछ सीखने को मिला है। प्रभु से प्रार्थना है कि आपको लम्बी एवं स्वस्थ आयु प्रदान करे।
माधुरी दीक्षित ने भी बिग बी को जन्मदिन विश करते हुए कहा कि आपकी उर्जा हमें इंस्पायर करती है।
परिणीति चोपड़ा ने अमिताभ को बर्थडे विश किया और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।
निर्देशक मधुर भंडाकर ने भी महानायक के साथ एक तस्वीर शेयर की और जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।
फराह खान और फरहान अख्तर ने भी अमिताभ को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।
सैंड आर्टिस्ट सदर्शन पथनिक ने भी बिग बी के लिए सैंड आर्ट तैयार किया।
https://twitter.com/SrBachchan?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/SrBachchan?ref_src=twsrc%5Etfw
ट्रेंड एनालिस्ट तरण आर्दश ने भी अमिताभ के लिए एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उनके फिल्म इडस्ट्री के 50 साल को बताया गया है।
अमिताभ ने भी अपने सभी फैंस और फिल्म इडस्ट्री के लोगों का धन्यवाद किया।
कॉमेडियन कपिल शर्मा ने भी महानायक के साथ एक फनी तस्वीर शेयर कर उन्हें जन्मदिन की बधाईयां दी हैं।
मौनी रॉय ने भी अमिताभ के साथ अपनी तस्वीर शेयर कर उन्हें जन्मदिन की मुबाकरबाद दी।
अनुष्का शर्मा ने शादी के समय की एक फोटो शेयर की है जिसमें अमिताभ बच्चन उन्हें झुककर प्रणाम करते नजर आ रहे हैं।
https://twitter.com/hashtag/Chehre?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/hashtag/HappyBirthdayAmitabhBachchan?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो