scriptदादासाहेब फाल्के एक्सीलेंस अवॉर्ड के रेड कार्पेट पर इस अंदाज में नजर आए बॉलीवुड सितारे | Patrika News
बॉलीवुड

दादासाहेब फाल्के एक्सीलेंस अवॉर्ड के रेड कार्पेट पर इस अंदाज में नजर आए बॉलीवुड सितारे

5 Photos
6 years ago
1/5

मुंबई में शनिवार को दादासाहेब फाल्के एक्सीलेंस अवॉर्ड समारोह का आयोजन किया गया। इस अवॉर्ड समारोह में बॉलीवुड सितारों ने शिरकत की और अपना अवॉर्ड भी लिया। साथ ही बॉलीवुड सितारे रेड कार्पेट पर पोज देते भी नजर आए।

2/5

अभिनेता शाहिद कपूर को बेस्ट एक्टर का दादासाहेब फाल्के एक्सीलेंस अवॉर्ड मिला। इस दौरान वह रेड कार्पेट पर ब्लैक फॉर्मल शर्ट और ट्राउजर्स में काफी हैंडसम लग रहे थे। उनके साथ शिल्पा शेट्टी भी पोज देती नजर आईं। शिल्पा शेट्टी और शाहिद काफी मस्ती के मूड में दिखे।

3/5

फिल्म 'न्यूटन' के लिए तारीफें बटोरने वाले अभिनेता राजकुमार राव भी इस इवेंट में नजर आए। फिल्ममेंकर करण जौहर लगभग हर अवॉर्ड फंक्शन में नजर आते हैं। इस अवॉर्ड शो में भी वे रेड कार्पेट पर कुछ इस अंदाज में नजर आए।

4/5

'बाहुबली' फेम अभिनेत्री तमन्ना भाटिया भी रेड कार्पेट पर अपने अंदाज में पोज देती नजर आईं। वहीं 'सोनू के टीटू की स्वीटी' के अभिनेता कार्तिक आर्यन भी अपने अवॉर्ड के साथ रेड कार्पेट पर दिखे। हाल ही में कार्तिक ने करीना कपूर के साथ रैम्प वॉक किया था।

5/5

रेड कार्पेट पर अभिनेत्री अदिती राव हैदरी ब्लैक गाउन में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थी। साथ में अपना अवॉर्ड दिखाते बॉलीवुड अभिनेता तुषार कपूर।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.