script

ब्रेकअप के बाद सलमान और कैटरीना ही नहीं, बल्कि इन स्टार्स ने किया साथ काम

locationमुंबईPublished: May 30, 2019 05:54:07 pm

Submitted by:

Shaitan Prajapat

सलमान और कैटरीना ब्रैकअप के बाद भी साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले भी कई स्टार्स ब्रेकअप के बाद…..

salman khan katrina kaif

salman khan katrina kaif

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और कैटरीना कैफ इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘भारत’ के प्रमोशन में बिजी हैं। इस फिल्म को लेकर दर्शकों काफी उत्साहित हैं। खासकर सलमान और कैटरीना की जोड़ी को बड़े पर्दे पर साथ काम लेकर उत्सुक है। दोनों स्टार पहले रिलेशनशिप में रह चुके हैं। साल 2011 में सलमान और कैटरीना ने अपना रिश्ता खत्म कर दिया था। ब्रेकअप के बाद भी दोनों बहुत अच्छे दोस्त है। बर्थडे, पार्टी और कई मौकों पर यह दोनों एक साथ नजर आते है।
सलमान खान और कटरीना कैफ इससे पहले दोनों फिल्म ‘मैंने प्यार क्यों किया’, ‘युवराज’ ‘एक था टाइगर’ और ‘टाइगर जिंदा है’ में काम कर चुके हैं। अब दोनों भारत में नजर आएंगे। फिल्म ईद के मौके पर 5 जून को रिलीज होने जा रही है।
यह पहली बार नहीं है जब बॉलीवुड स्टार ब्रेकअप के बाद साथ काम कर रहे हों। इससे पहले भी कई स्टार्स ब्रेकअप के बाद साथ काम कर चुके हैं।

kareena kapoor

करीना कपूर खान- शाहिद कपूर
बॉलीवुड बेबो यानी करीना कपूर और शाहिद कपूर करीब पांच साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों अलग हो गए थे। दोनों साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ में भी साथ नजर आए। एक इंटरव्यू में शाहिद ने बताया कि फिल्म के लिए उन्होंने भी करीना के नाम का सुझाव दिया था।

deepika padukone

दीपिका पादुकोण- रणबीर कपूर
बॉलीवुड की डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर एक दूसरे को डेट कर चुके हैं। दोनों अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी चर्चा में रहे थे। दोनों का रिलेशनशिप ज्यादा समय तक नहीं चला और दोनों अलग हो गए। ब्रेकअप के बाद भी दीपिका और रणबीर ने साल 2013 में फिल्म ‘ये जवानी है दीवानी’ में एक साथ काम किया। यह फिल्म को दर्शकों ने बहुत पसंद किया। इसके बाद दोनों साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म ‘तमाशा’ में भी नजर आ चुके है।

ranbir kapoor

कैटरीना कैफ- रणबीर कपूर
रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ भी रिलेशनशिप में रह चुके हैं। दोनों के रिलेशनशिप की काफी चर्चा में रहा, लेकिन दोनों का रिश्ता खत्म हो गया। रिलेशनशिप खत्म होने के बाद भी दोनों ने फिल्म ‘जग्गा जासूस’ में साथ नजर आए।

shahid kapoor

प्रियंका चोपड़ा – शाहिद कपूर

शाहिद कपूर बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को भी डेट कर चुकी हैं। खबरों के अनुसार, दोनों ने साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म ‘कमीने’ की शूटिंग के दौरान एक दूसरे को डेट करना शुरू किया था लेकिन उनका रिश्ता लंबे समय तक नहीं चल पाया। ब्रेकअप के बाद भी दोनों ने साल 2012 में आई फिल्म ‘मेरी मेरी कहानी’ में एक साथ काम किया।

ट्रेंडिंग वीडियो