scriptPICS : 30 करोड़ के इस आलिशान बंगले में रहती हैं कंगना, इंटीरियर देख रह जाएंगे दंग | Patrika News
बॉलीवुड

PICS : 30 करोड़ के इस आलिशान बंगले में रहती हैं कंगना, इंटीरियर देख रह जाएंगे दंग

6 Photos
6 years ago
1/6

बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत के आलिशान बंगले की कीमत है 30 करोड़ रुपए। इस बंगले को आर्किटेक्चरल डाइजेस्ट मैगजीन के जून 2018 वाली एडिशन में जगह दी गई है।

 

2/6

कंगना का मनाली मैनशन लगातार सुर्खियों में रहा है। यही नहीं इनके इस घर की तस्वीरें लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। अभी कंगना के घर के दीदार केवल बाहर से ही हुए हैं। वहीं हाल ही मेें कंगना ने अपने घर का एक फोटोशूट कराया है।

 

3/6

फोटोशूट की तस्वीरें कंगना रनौत डेली नाम के ट्विटर के पेज के जरिए शेयर की जा रही हैं। कंगना का सपनों का महल हिमालय की खूबसूरत पहाड़ियों के बीच बना है। इस घर के हर कोने को सजाने के लिए काफी मेहनत किया गया है।

 

4/6

घर को रॉयल लुक दिया गया है। इसका फर्नीचर सजावट का सामान भी चुनिंदा है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस घर का इंटीरियर करने में डिजाइनर्स को 9 महीने लगे।

 

5/6

कंगना ने इस साल अपना जन्मदिन (23 मार्च) इसी घर में मनाया था। कंगना ने अपने बर्थडे पर 31 पेड़ लगाए थे। सुकून से खूबसूरत वादियों के बीच अपना बर्थडे मनाने वाली कंगना इन दिनों फिल्म मणिकर्णिका को लेकर चर्चा में हैं।



6/6

कंगना का ये खूबसूरत टेरेस देख आपको भी इन नजारों से प्यार हो जाएगा। ये किसी जन्नत से कम नहीं है।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.