script

इस महीने एक से बढ़कर एक धाकड़ फिल्में देंगी दस्तक, सलमान से लेकर शाहिद की साख लगी दांव पर

locationमुंबईPublished: Jun 03, 2019 06:10:12 pm

Submitted by:

Amit Singh

एक के बाद एक बड़ी बॉलीवुड फिल्में इस महीने रिलीज होने जा रही है।

bollywood-movies-releasing-in-june-2019

bollywood-movies-releasing-in-june-2019

Bollywood Movies Releasing In June 2019 : इस महीने सिनेमाघरों में एक से बढ़कर एक धाकड़ फिल्में दस्तक देने जा रही है। 5 जून से इसकी शुरुआत सलमान खान स्टारर फिल्म Bharat से होगी। वहीं Shahid Kapoor से लेकर Tapsee pannu की भी फिल्म फेरिस्त में शामिल हैं। चलिए आपको बताते हैं इस बॉलीवुड फिल्मों के बारे में-

भारत ( Bharat ) – भारत- 5 जून को ईद के मौके पर रिलीज होने जा रही इस फिल्म का इंतजार लोग लंबे समय से कर रहे हैं। फिल्म में सलमान खान के साथ कैटरीना कैफ और दिशा पाटनी भी अहम किरदार में हैं।

खामोशी ( Khamoshi ) – प्रभूदेवा और तमन्ना भाटिया स्टारर फिल्म ‘खामोशी’ इस महीने 14 तारीख को रिलीज होगी। यह एक हॉरर ड्रामा जोनर की फिल्म है। इस मूवी का निर्देशन चक्री टोलेटी ने किया है। फिल्म में प्रभु देवा मुख्य नायक के रूप में और तमन्नाह बहरी और मूक लड़की के रूप में हैं।

गेम ओवर ( Game Over ) : 14 जून को ही तापसी पन्नू स्टारर फिल्म ‘गेम ओवर’ रिलीज होगी। इस थ्रिलर फिल्म में तापसी को अपने डर से लड़ते हुए दिखाया जाएगा। ये फिल्म एक साथ हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषा में रिलीज की जाएगी।

कबीर सिंह ( Kabir Singh ) – शाहिद कपूर स्टारर यह फिल्म 21 जून को रिलीज होने जा रही है। यह साउथ की फिल्म अर्जुन रेड्डी की रीमेक है। फिल्म में कियारा आडवणी और सुरेश ओबेरॉय भी मुख्य किरदार में हैं।

आर्टिकल-15 ( Article 15 ) – यह फिल्म 28 जून को रिलीज होने जा रही है। फिल्म में शाहिद कपूर लीड रोल में हैं। यह मूवी भारतीय संविधान के अनुच्छेद 15 के इर्द-गिर्द घूमती है।

ट्रेंडिंग वीडियो