बॉलीवुड

बॉलीवुड सिंगर के घर सफाई करने वाली महिला ने घर साफ करने से किया मना, वजह है मजेदार

मुंबई से लौटने के बाद कावेरी ने खुद को सेल्फ आइसोलेशन में रखा है। उसे किसी के साथ गले मिलने या किस करने से मना कर दिया गया है।

Mar 20, 2020 / 07:55 pm

पवन राणा

बॉलीवुड सिंगर के घर सफाई करने वाली महिला ने घर साफ करने से किया मना, वजह है मजेदार

#patrikaCoronaTRUTHs
#patrikaCoronaLATEST

मुंबई। बॉलीवुड सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से एक मजेदार ट्वीट किया है। ट्वीट का संबंध देश—दुनिया में फैल रहे कोरोना वायरस से है। इसमें वह बताती हैं कि कैसे लोगों के बीच भय फैल रहा है।

सुचित्रा अपने ट्वीट में लिखती है, ‘इसी बीच मेरे यहां सफाई का काम करने वाली महिला ने मेरे घर को साफ करने से साफ मना कर दिया है। सफाई कर्मी महिला का कहना है कि आप लोग विदेश से आते हो और हम गरीब लोगों में बीमारी फैलाते हो।’

बॉलीवुड सिंगर के घर सफाई करने वाली महिला ने घर साफ करने से किया मना, वजह है मजेदार

आपको बता दें कि सुचित्रा की बेटी कावेरी हाल ही में लंदन से इंडिया वापस लौटी हैं। वह करीब 6 दिनों के लिए लंदन में अटक गई थीं। उसके बाद वह मुंबई लौट आई हैं।

https://twitter.com/suchitrak/status/1240930776977457152?ref_src=twsrc%5Etfw

मुंबई से लौटने के बाद कावेरी ने खुद को सेल्फ आइसोलेशन में रखा है। उसे किसी के साथ गले मिलने या किस करने से मना कर दिया गया है। मित्रों को भी मिलने नहीं दिया जा रहा है। वह केवल घर का बना खाना ही खा रही है।

Home / Entertainment / Bollywood / बॉलीवुड सिंगर के घर सफाई करने वाली महिला ने घर साफ करने से किया मना, वजह है मजेदार

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.