विघ्नहर्ता गणपति बप्पा का स्वागत आज पूरे देश ने बड़े ही धूमधाम से किया। मुंबई के सबसे प्रसिद्ध 'लालबागचा राजा' का पंडाल बड़े भव्य तरीके से सजाया गया है। वहीं फिल्मी और टीवी के सितारे अपने-अपने घरों में भी गणपति का आगमन पूरे जोश और भक्ति के साथ मनाते हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने सबसे पहले अपने रियलिटी शो 'डांस दीवाने' पर गणपति पूजन किया।
सोनू सूद और ऋषि कपूर के घर पधारे गणपति बप्पा।
सलमान खान की बहनें अर्पिता-अलवीरा गणपति बप्पा को घर लेकर आईं।
शिल्पा शेट्टी कुंद्रा और राज कुंद्रा अपने जुहू वाले घर में गणेश जी की मूर्ति लेकर आए हैं।
टीवी एक्टर शरद ने की पूजन की खास तैयारी।
टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलेक ने शेयर की गणपति पूजन पर खास तस्वीर।