scriptमिलिए पाकिस्तान में मौजूद इन भारतीय स्टार्स के हमशक्लों से | Bollywood stars look alike in Pakistan | Patrika News

मिलिए पाकिस्तान में मौजूद इन भारतीय स्टार्स के हमशक्लों से

locationमुंबईPublished: Apr 16, 2021 12:58:58 am

कहते हैं कि दुनिया में हर आदमी के 7 हमशक्ल होते हैं। आम लोगों को इसलिए नहीं मिल पाते होंगे कि वे दुनियाभर में ढूढ़ नहीं सकते, लेकिन बॉलीवुड स्टार्स को ऐसा करने की जरूरत नहीं। सोशल मीडिया पर उनके हमशक्लों को लोग ढूढ़ निकालते हैं। आइए जानते हैं पाकिस्तान मेंं कौन हैं बॉलीवुड स्टार्स के डुप्लीकेट

duplicate_in_pak.png

मुंबई। बॉलीवुड स्टार्स के कई हमशक्ल अलग-अलग देशों से सामने आ चुके हैं। इनमें अक्षय कुमार, शाहरुख खान से लेकर कई अन्य स्टार्स के नाम हैं। इन दिनों पाकिस्तान के कुछ इसलिए चर्चा में हैं कि वे किसी न किसी बॉलीवुड स्टार्स से मिलते-जुलते दिखते हैं। हाल ही में करिश्मा कपूर की एक पाकिस्तानी हमशक्ल देखी गई। आइए जानते हैं पाकिस्तान में रहने वाले वे आम लोग जो बॉलीवुड सेलेब्स की तरह दिखाई देते हैं।

 

करिश्मा कपूर— हीना

karisma_kapoor_duplicate.png

(Photo Credit: Instagram/heenaakh1/)

पाकिस्तान की टिकटॉक गर्ल हीना इन दिनों चर्चा में हैं। वह बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर की हमशक्ल लगती हैं। फोटोज देख आप भी गच्चा खा जाएंगे। हीना करिश्मा के गाने और डायलॉग्स पर लिप सिंक करती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 31 हजार फॉलोअर्स थे, जो अब 41 हजार हो चुके हैं।

 

ऐश्वर्या राय — अमाना इमरान

aishwarya_duplicate_aamna.png

(Photo Credit: Instagram/aamna_imrann/)

पाकिस्तान की ब्यूटी ब्लॉगर अमाना इमरान को देख आप अंदाजा नहीं लगा पाएंगे कि ये कोई आम लड़की है। उनकी शक्ल हूबहू ऐश्वर्या से मिलती जुलती है। अमाना के इंस्टाग्राम पर 26 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें

इन 10 बॉलीवुड एक्ट्रेसेस की बहनें लगती हैं उनकी हमशक्ल

सलमान खान—हसनैन सलीम

salman_khan_duplicate_saleem.png

(Photo Credit: Instagram/husnain_saleem_official/)


पाकिस्तान के सियालकोट में रहने वाले हसनैन सलीम हूबहू सलमान के डुप्लीकेट हैं। यू-ट्यूब पर उनके वीडियो खूब देखे जाते हैं। हसनैन केवल दिखने में ही नहीं, बल्कि चलने—फिरने का स्टाइल भी कॉपी करते हैं। वे कई टीवी शोज में भी आए।

यह भी पढ़ें

अनुष्का के बाद जैकलीन को मिली अपनी हमशक्ल, तस्वीरें देख फैंस बोले- कुंभ में बिछडी़ बहनें!

रणवीर सिंह— हमद शोएब

ranveer_singh_duplicate_hammad.png

(Photo Credit: Instagram/hammadshoaib1/)


अभिनेता रणवीर सिंह का भी एक डुप्लीकेट है जो पाकिस्तान से है। रणवीर से उसकी हर चीज मैच करती है। चलने का तरीका, दाढ़ी और नयन—नक्श भी। अक्सर लोग उन्हें देख रणवीर समझ लेते हैं।

 

सोनाक्षी सिन्हा— जवेरिया अब्बासी

sonakshi_sinha_duplicate.png

(Photo Credit: Instagram/juvariaabbasi/)


सोनाक्षी सिन्हा की डुप्लीकेट भी पाकिस्तान में हैं। वहां की मॉडल और टीवी एक्ट्रेस जवेरिया अब्बासी सोनाक्षी जैसी ही लगती हैं। खासकर उनकी सूरत बिल्कुल सोनाक्षी से मेल खाती है।

ट्रेंडिंग वीडियो