scriptतापसी ने ही नहीं इन बॉलीवुड स्टार्स ने भी मुंबई में खरीदे आलीशान घर, कीमत करोड़ों में | Bollywood stars who buy new home in Mumbai | Patrika News

तापसी ने ही नहीं इन बॉलीवुड स्टार्स ने भी मुंबई में खरीदे आलीशान घर, कीमत करोड़ों में

locationमुंबईPublished: Jun 03, 2019 07:52:18 pm

Submitted by:

Mahendra Yadav

कई स्टार्स स्टार्स ने मुंबई के पॉश इलाके में घर खरीदें हैं। जिनकी कीमत करोड़ों में है।

Taapsee and Tiger

Taapsee and Tiger

बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू ने हाल में मुंबई में तीन बीएचके अपार्टमेंट खरीदा है। तापसी का यह घर काफी अच्छा है और इस घर की इंटीरियर डिजाइनिंग उनकी बहन ही करेंगी। बता दें कि तापसी से पहले भी कई स्टार्स स्टार्स ने मुंबई के पॉश इलाके में घर खरीदें हैं। जिनकी कीमत करोड़ों में है। आइए जानते हैं ऐसे स्टार्स के बारे में।

 

Pankaj Tripathi

पंकज त्रिपाठी
अपनी दमदार एक्टिंग के जरिए एक अलग पहचान बनाने वाले अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने ने पिछले दिनों मुंबई के मड आइलैंड में आलीशान घर खरीदा है। घर खरीदने के बाद पंकज ने कहा,’आज मैंने और मेरी वाइफ मृदला ने अपने लिए हमारा सपनों का घर खरीद लिया है। खास बात यह है कि वह अपने नए घर में अपनी पुरानी खटिया भी लेकर गए हैं।

Ankita lokhande

अंकिता लोखंडे:
फिल्म ‘मणिकर्णिका’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली अभिनेत्री अंकिता लोखंडे ने मूवी रिलीज होने के बाद मुंबई में 8 बीएचके घर खरीदा है। रिपोर्ट के अनुसार, अंकिता जल्द ही अपने ब्वॉयफ्रेंड विक्की जैन के साथ शादी करने वाली हैं। इसी वजह से उन्होंने यह घर खरीदा है।

tiger shroff

टाइगर श्रॉफ
कुछ वक्त पहले टाइगर श्रॉफ ने भी मुंबई में आलीशान घर खरीदा है। बीते कुछ वक्त से ऐसी खबरें आ रही थीं कि टाइगर मुंबई में ऐसे घर की तलाश कर रहे हैं जिसमें कम से कम 8 बेडरूम हों। उनको ऐसा घर मिल गया और बताया जा रहा है कि वह इस घर में साल 2019 के अंत तक शिफ्ट हो सकते हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो