scriptबॉलीवुड स्टाइल आइकन रणवीर सिंह पहनते है लाखों के कपड़े, उनके ये 7 आउटफिट्स है सबसे ज्यादा महंगे | Bollywood style icon Ranveer Singh wears clothes worth lakhs | Patrika News

बॉलीवुड स्टाइल आइकन रणवीर सिंह पहनते है लाखों के कपड़े, उनके ये 7 आउटफिट्स है सबसे ज्यादा महंगे

locationमुंबईPublished: Aug 07, 2021 03:23:40 pm

Submitted by:

Shalu Saini

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह के लुक्स का हर कोई दीवाना है। रणवीर सिंह हर बार अपने लुक से लोगों को चौंका देते है। वहीं रणवीर सिंह के ऑटफिट की कीमत के बारे में आपको बताने जा रहे है, जिसको जानकर आप दंग रह जाएंगे।

Ranveer singh

रणवीर सिंह के कपड़ो की कीमत जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

बॉलीवुड के स्टाइल आइकन कहे जाने वाली रणवीर सिंह अपने कूल ड्रेसिंग सेंस के लिए काफी चर्चा में बने रहते हैं। रणवीर सिंह अपनी एनर्जी और ह्यूमर से महफिल में चार चांद लगा देते हैं। ना सिर्फ रणवीर सिंह की लाजवाब एक्टिंग बल्कि इनके पहनावे का स्टाइल इन्हें बॉलीवुड के अन्य अभिनेता से अलग बनाते है। इसके साथ ही एक और ऐसी चीज है जो रणवीर सिंह को सभी से जुदा करती है और वह है उनका यूनीक फैशन सेंस। रणवीर सिंह फैशन को लेकर काफी बोल्ड नजर आते हैं।अपने फैशन सेंस के चलते हैं वह लाइमलाइट में जगह बना ही लेते हैं। वहीं रणवीर सिंह के वार्डरॉब की बात की जाए तो कैज्युल से लेकर क्लासिक कपड़ो तक उनके पास एक से बढ़कर एक कलेक्शन है, जो ना सिर्फ डिज़ाइनर है, बल्कि इनके लुक के लिए भी काफी चर्चा बटोरते है। वहीं अगर आपको रणवीर सिंह के इन कपड़ों के प्राइस टैग के बारे में पता लगेगा तो आपके होश उड़ जाएंगे। आएये आपको बताते हैं रणवीर सिंह के सात महंगे ब्रांडेड आउटफिट्स के बारे में जो बीटाउन की एक्ट्रेस के आउटफिट की कीमत से कम नहीं हैं।
गूची रणवीर सिंह का फेवरेट ब्रांड है। एक्टर को अक्सर गूची के आउटफिट में स्पोट किया जाता है। रणवीर सिंह को एक बार फ्लोरल कैन कट प्रिंट कॉटन हाफ जैकेट पहने देखा गया था, जो कि उनके गूची का कलेक्शन है, जिसकी कीमत 1 लाख रुपए है। रणवीर ने गूची के इस जैकेट को ब्राउन वाइड रेगुलर फिट कॉरडरॉय पैंट ट के साथ पहना था, जिसके लिए उनके द्वारा इस लुक पर 90 हजार खर्च किए गए थे। वही इस लुक के साथ रणवीर ने 19 हजार के हेडबैंड को भी पहना हुआ था। बात की जाए रणवीर के ओवरऑल लुक तो वह करीब 2 लाख 8 रुपए का था।
बॉलीवुड स्टाइल आइकन रणवीर सिंह पहनते है लाखों के कपड़े, उनके ये 7 आउटफिट्स है सबसे ज्यादा महंगे
रणवीर सिंह ज्यादातर ब्राइट कलर में स्पॉट किए जाते हैं। वहीं जब Versace के आउटफिट की बात की जाए तो एक्टर का लुक देखते ही बनता है। Versace के कलेक्शन से रणवीर ने एक अल्फाबेट प्रिंटेड को-ऑर्ड आउटफिट को चुनाव किय था। इस आउटफिट में अंग्रेजी अल्फाबेट के 26 लेटर छिपे हुए थे। रणवीर ने व्हाइट स्नीकर्स और वाइट फ्रेम वाले सनग्लास के साथ इसे पैयर किया था। रणवीर सिंह के इस कैजुअल लुक के लिए 66 हजार खर्च किए थे।
बॉलीवुड स्टाइल आइकन रणवीर सिंह पहनते है लाखों के कपड़े, उनके ये 7 आउटफिट्स है सबसे ज्यादा महंगे
वहीं रणवीर सिंह के पास गुची का रिवर्सिबल कोट है जो कि वह एयरपोर्ट के साथ-साथ कुछ खास इवेंट पर भी पहन कर जाते हैं। इस कोट को एक बार रणवीर सिंह स्टेडियम में पहन कर गए थे, इस कोट की कीमत करीब 3 लाख रुपए है।
बॉलीवुड स्टाइल आइकन रणवीर सिंह पहनते है लाखों के कपड़े, उनके ये 7 आउटफिट्स है सबसे ज्यादा महंगे
जैसा कि हम सब जानते हैं कि रणवीर अक्सर ब्राइट कलर्स में स्पॉट किए जाते हैं तो एक बार कॉफी विद करण शो के एपिसोड को शूट करने के लिए रणवीर सिंह अपने वार्डरॉब से Versace की एक वाइट प्रिंट शर्ट पहनकर पहुंचे थे, जिसमें एक्टर काफी गुड लुकिंग लग रहे थे। इस शर्ट की कीमत करीब एक लाख रुपए है। वही इस शर्ट के साथ रणवीर सिंह बहुत सारी रिंग्स और चैन पहने हुए थे जिससे वह काफी कूल लग रहे थे।
बॉलीवुड स्टाइल आइकन रणवीर सिंह पहनते है लाखों के कपड़े, उनके ये 7 आउटफिट्स है सबसे ज्यादा महंगे
जैसे कि रणवीर सिंह का गूची फेवरेट ब्रांड है तो वह अक्सर गूची के कपड़ों में ज्यादा स्पॉट किए जाते हैं। वही फिल्मी निर्माता रोहित शेट्टी ने जब अपनी फिल्म सर्कस की घोषणा की थी उस वक्त रणवीर गूची की एक ओवर साइज स्टार प्रिंट वाली शर्ट पहन कर कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस शर्ट की कीमत 80 हजार है। इस शर्ट को कूल लुक देने के लिए रणवीर ने इसे काले कलर के पेंट के साथ कैरी किया था। रणवीर सिंह की इस शर्ट को एक बार बीटीएस के कोरियन म्यूजिशियन RM को भी पहने हुए देखा गया था। शर्ट में बने स्टार प्रिंट रात के वक्त इस को हाईलाइट करने का काम करते है। यह शर्ट गूची के प्री फॉल 2020 के कलेक्शन की है।
बॉलीवुड स्टाइल आइकन रणवीर सिंह पहनते है लाखों के कपड़े, उनके ये 7 आउटफिट्स है सबसे ज्यादा महंगे
रणवीर सिंह को एक बार एयरपोर्ट पर गूची के जैकेट और ट्रैक के कोऑर्ड सेट पहने हुए देखा गया था जिसकी करीब कीमत एक लाख रुपए बताई जाती है। इस पूरे आउटफिट पर क्यूबिकल प्रिंट है और यह भी काफी ब्राइट आउटफिट है। इस आउटफिट को कूल लुक देने के लिए रणवीर सिंह ने इसे व्हाइट स्नीकर्स के साथ पेयर किया था और येलो कलर का चश्मा भी पहना था।
बॉलीवुड स्टाइल आइकन रणवीर सिंह पहनते है लाखों के कपड़े, उनके ये 7 आउटफिट्स है सबसे ज्यादा महंगे
वही एयरपोर्ट पर रणवीर सिंह को Valentino’ और ‘UNDERCOVER’ के बीच के सहयोग वाली एक जैकेट पहने हुए देखा गया था। इस जैकेट पर स्टेनली कुब्रिक के 1971 के क्लासिक ‘ए क्लॉकवर्क ऑरेंज’ का प्रिंट बना हुआ था और इसकी कुल कीमत एक लाख रुपए बताई जाती है। रणवीर ने इस जैकेट को काले कलर के जींस और काले कलर की शर्ट के साथ कैरी किया था, साथ ही रणवीर ने ब्लैक स्नीकर्स भी पहने हुए है, जिसमें वह काफी हैंडसम लग रहे थे।
बॉलीवुड स्टाइल आइकन रणवीर सिंह पहनते है लाखों के कपड़े, उनके ये 7 आउटफिट्स है सबसे ज्यादा महंगे
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो