बॉलीवुड

सलमान खान से पंगा लेना पड़ा इन सेलेब्स पर भारी, 1 या 2 नहीं बल्कि 14 लोगों का करियर कर दिया बर्बाद

सलमान खान जहां अपनी दरियादिली के लिए जाने जाते है, वहीं उनकी बेड बॉय की छपी भी लोगों से छिपी नहीं है। यहीं कारण है जो बॉलीवुड में जिन लोगों ने सलमान खान से पंगा लिया है उनके करियर की नाव डूबी है।

Aug 29, 2021 / 03:27 pm

Shalu Saini

बॉलीवुड इंडस्ट्री में सभी फिल्मी सितारों की अपनी एक अलग ही पहचान होती है। कोई अपने नेक कामों की वज़ह से तो कोई अपने बुरे कामों की वजह से पहचाना जाता है। अगर बात करें बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने माने चेहरे सलमान खान की तो वह अच्छे और बुरे दोनों कामों की वजह से जाने जाते हैं। एक और उन्हें बॉलीवुड का गुड बॉय कहते हैं तो दूसरी और उन्हें बेड बॉय के नाम से भी जाना जाता हैं।आपने सलमान के मदद करने के कामों के बारें में तो सुना ही होगा। लेकिन वहीं अगर बॉलीवुड इंडस्ट्री में कोई सलमान से पंगा ले लेता हैं तो उसका करियर बर्बाद करने में भाईजान कोई कसर नहीं छोड़ते, तो चलिए जान लीजिए उन फ़िल्मी सितारों के बारे में जिनका करियर सलमान खान से पंगा लेने के बाद डूब गया।

विवेक ओबरॉय

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम विवेक ओबरॉय का है, दरअसल विवेक और ऐश्वर्या राय के प्यार के चर्चों ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। वहीं इसी वजह से सलमान विवेक को जरा भी पसंद नहीं करते थे। वहीं विवेक और सलमान के झगड़े की वजह कोई और नहीं बल्कि ऐश्वर्या राय बच्चन थी। क्योंकि सलमान नहीं चाहते थे कि ऐश्वर्या विवेक के साथ रहे, इसी वजह से विवेक को करियर उभर नहीं सका और उनके करियर की गाड़ी में हमेशा के लिए ब्रेक लग गया।

ऐश्वर्या राय बच्चन

सलमान से पंगा लेने वालों में ऐश्वर्या का भी नाम शामिल है। जब ऐश्वर्या ने मीडिया के सामने सलमान के खिलाफ आवाज़ उठाई तो सलमान को ऐश्वर्या की ये बात बिल्कुल भी पसन्द नहीं आयी। उसी के बाद से सलमान फिल्मों के सेट पर ऐश्वर्या से बत्तमीजी करने पहुंच जाते थे। जिसके कारण प्रोड्यूसर और डायरेक्टर ने ऐश्वर्या को फ़िल्म देने बंद कर दिया था।

जॉन अब्राहम

कहा जाता हैं कि 2006 में फ़िल्म बाबुल के सेट पर जॉन अब्राहम और सलमान का झगड़ा हुआ था। तब से इन दोनों के बीच कुछ भी सही नहीं हुआ। कुछ लोग तो यह भी बोलते हैं कि कई फिल्मों से जॉन को हटवाने में सलमान का ही हाथ रहा हैं।

सुशांत सिंह राजपूत

हालांकि सुशांत सिंह अब हमारे बीच नहीं रहे। वहीं उनकी मौत के बाद सलमान पर मैंटल हैरेस करने का आरोप कई बार लगे थे। वही सुशांत की मौत की बाद सभी ने सलमान को पूरी तरह बॉयकॉट करने का फ़ैसला किया था। ऐसा माना जाता था कि सलमान के कारण सुशांत के हाथों से कई अच्छे प्रोजेक्ट निकले थे।

अरिजीत सिंह

अरिजीत और सलमान का किस्सा तो सभी को पता ही हैं। अरिजीत ने कहा था कि सलमान ने उनका गाना ज़बरन अपनी मूवी में निकाल दिया था। इस बात से सलमान अरिजीत से बहुत नाराज हुए, साथ ही अरिजीत से कई मूवी भी छीन ली। सलमान के इस बर्ताव से अरिजीत को काफ़ी परेशानी हुई।

कैटरीना कैफ

एक वक्त था जब सलमान कैटरीना को पसन्द किया करते थे और दोनों के लव अफेयर की खबरें खूब चर्चाओं में रहती थी। लेकिन जब कैटरीना ने सलमान का हाथ छोड़कर रणबीर कपूर का हाथ थामा तो यह बात सलमान को रास नहीं आयी, इसी वज़ह से कैटरीना के करियर की रफ़्तार काफी धम हो गयी थी।

जिया खान

जिया खान अब इस दुनियां में नहीं हैं। लेकिन जब जिया की माँ ने मीडिया से कहा कि सलमान की वजह से सूरज पंचोली इस केस से बचकर निकल गया था, साथ ही उन्होंने बताया कि जिया के करियर में रोड़े डालने वाला सलमान खान ही था, जिस कारण बॉलीवुड में उन्हें ब्रेक नहीं मिल रहा था।

साहिल खान

सलमान खान ने साहिल खान का भी करियर बर्बाद करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। साहिल खान ने एक बार बिना किसी का नाम लिए कहा था कि एक पॉवरफुल खान ने उनके करियर को चौपट कर दिया है।

जुबैर खान

समलान खान जब किसी से पंगा लेते हैं तो वह उसको पूरी तरह से बर्बाद कर देते हैं, ज़ुबैर खान का बिग बॉस में जाकर सलमान से पंगा लेना उन्हें काफ़ी महंगा पड़ा और उनका करियर बर्बाद हो गया। आज के टाइम पर जुबैर इंडस्ट्री में काम की तलाश में घूमते रहते हैं।
zubair-khan-salman-khan.jpg

रणबीर कपूर

कटरीना कैफ की वजह से ही रणबीर कपूर तो अब सलमान खान को फूटी आंखों भी नहीं सुहाते हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि रणबीर कपूर के करियर में लगे ब्रेक के पीछे सलमान खान का काफी बड़ा हाथ था। सलमान खान से रणबीर के करियर के रास्ते में भी खूब कांटे बिछाए थे।

सोना मोहपात्रा

सोना मोहपात्रा का करियर भी काफ़ी हद तक बर्बाद हो चुका हैं, जिसके पीछे सलमान खान का ही हाथ हैं। इस बात को लेकर सिंगर सोना मोहापात्रा कई बार सोशल मीडिय़ा पर भी लिख चुकी है।

अर्जुन कपूर

बात करें अर्जुन कपूर की तो जबसे उन्होंने मलाइका अरोड़ा को डेट करना शुरू किया हैं, तबसे वह सलमान को बिल्कुल भी नहीं भा रहे और यही कारण हैं कि अब अर्जुन कपूर का करियर कुछ सही नहीं चल रहा है।

सोनू निगम

और लोगों की तरह ही सोनू निगम का भी करियर डूबोने में सलमान खान का हाथ रहा है, यहीं कारण है जो सिंगर ने भी बिना किसी की परवाह किए एक वीडियो जारी कर कहा था कि सलमान खान ने उनका करियर खत्म करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

Home / Entertainment / Bollywood / सलमान खान से पंगा लेना पड़ा इन सेलेब्स पर भारी, 1 या 2 नहीं बल्कि 14 लोगों का करियर कर दिया बर्बाद

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.