बॉलीवुड

ऋतिक की एक्स वाइफ सुजैन कर रही हैं टीवी एक्टर को डेट! इन अभिनेत्रियों ने भी तलाक के बाद बनाए बायफ्रेंड

सुजैन खान कर रही हैं टीवी एक्टर अर्सलान गोनी को डेट
एक्टर ऋतिक रोशन संग तलाक लेने की वजह बने थे अभिनेता अर्जुन रामपाल
बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियां तलाक के बाद हो चुकी हैं बॉयफ्रेंड संग सेटल

Mar 13, 2021 / 04:44 pm

Shweta Dhobhal

Bollywood Top 4 Actresses Made Boyfriend After Taking Divorce

नई दिल्ली। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान बेशक फिल्मी दुनिया से दूर हैं। लेकिन वह किसी ने किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। कुछ समय पहले वह ऋतिक संग तलाक को लेकर चर्चाओं में बनी हुई थीं। इसी बीच सुजैन खान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबरों की मानें बताया जा रहा है कि वह बिग बॉस 14 फेम एली गोनी के भाई अर्सलान गोनी को डेट कर रही हैं। इस खबर के बाद से सुजैन इंटरनेट पर खूब ट्रेंड रही हैं। चलिए आपको बता दें के उन सेलेब्स के बारें में जिन्होंने अपने पतियों से तलाक लेकर दूसरे शख्स के साथ डेट करने को लेकर सुर्खियों बंटोरी थीं।

करिश्मा कपूर

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम एक्ट्रेस करिश्मा कपूर का आता है। वैसे तो शादी से पहले एक्ट्रेस का नाम कई एक्टर्स संग जुड़ चुका है। लेकिन उन्होंने शादी बिजनेसमैन संजय कपूर संग की, जो कि काफी लंबे समय तक चल नहीं पाई। साल 2016 में दोनों के बीच तलाक हो गया। जिसके बाद करिश्मा का नाम का नाम संदीप तोशनीवाल संग जुड़ता हुआ आ रहा है। अक्सर दोनों के अफेयर्स की खबरें सामने आती रही रहती हैं। कहा तो यह भी जाता है कि जल्द ही दोनों शादी भी कर सकते हैं।

mala_1.jpg

मलाइका अरोड़ा

बी-टाउन की मोस्ट फिट एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा की लव लाइफ के बारें में तो सभी जानते हैं। मलाइका ने एक्टर अरबाज़ खान संग शादी की थी। शादी के कई साल बाद दोनों के बीच मनमुटाव शुरु हो गया। जिसकी वजह से दोनों के बीच तलाक हो गया। अरबाज़ से अलग होते ही वह एक्टर अर्जुन कपूर संग रिलेशनशिप में आ गईं। आए दिन दोनों की शादी की खबरें सुर्खियां बंटोरती ही रहती हैं।

kalki_1.jpg

कल्कि कोचलिन

फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप संग एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन ने सात फेर लिए थे। फिल्म देव डी के दौरान अनुराग कल्कि को दिल दे बैठे थे। जिसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया। लेकिन साल 2015 में ही दोनों का तलाक हो गया। जिसके बाद से कल्कि ब्वॉयफ्रेंड गाय हर्शबर्ग के साथ रिलेशनशिप में हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी पहली संतान को जन्म दिया है।

dia.jpg

दीया मिर्जा

फिल्म रहना है तेरे दिल से दर्शकों के दिलों में बसने वाली एक्ट्रेस दीया मिर्जा की भी पहली शादी ज्यादा दिनों तक चल नहीं पाई। उन्होंने साल 2014 में ब्वॉयफ्रेंड और बिजनेस पार्टनर साहिल संघा के साथ शादी की थी। शादी से पहले दीया मिर्जा और साहिल संघा एक-दूसरे के साथ छह साल तक रिलेशनशिप में रहे। शादी के पांच साल बाद 2019 में उन्होंने अलग होने का फैसला किया था। जिसके बाद अब उन्होंने 15 फरवरी को दीया वैभव संग सात फेरे लिए हैं।

Home / Entertainment / Bollywood / ऋतिक की एक्स वाइफ सुजैन कर रही हैं टीवी एक्टर को डेट! इन अभिनेत्रियों ने भी तलाक के बाद बनाए बायफ्रेंड

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.