एक इंटरव्यू में बोनी ने श्रीदेवी के साथ हुए प्यार को बेबाकी से बताया था। ये कम लोगों को पता होगा कि पहले-पहल तो ये प्यार एक तरफा था। एक शाम श्रीदेवी (Sridevi And Boney Kapoor Wedding) और उनकी मां को बोनी कपूर डिनर पर ले जाने वाले थे, पर श्रीदेवी की मां की तबीयत बिगड़ने की वजह से बोनी के साथ केवल श्रीदेवी ही डिनर पर गईं। डिनर के बाद बोनी जब श्रीदेवी को घर छोड़ने गए तो उन्होंने श्रीदेवी को वहीं प्रपोज किया।
बाद में जब खबरें ये आग की तरह फैलते हुए श्रीदेवी की मां तक पंहुची तो वो गुस्से से लाल हो गई।इस वाकये के बाद श्रीदेवी लगभग 8 महीने तक बोनी कपूर से अलग थी बात तक नहीं किया था। लेकिन जब श्रीदेवी की मां बीमार हुईं और वह गुजर गईं, तो इस दुख की घड़ी में बोनी श्रीदेवी के साथ खड़े रहे। इस साथ की वजह से श्रीदेवी और बोनी एक दूसरे के नज़दीक आए और दोनों ने फिर शादी कर ली।
श्रीदेवी के रिलेशन में बोनी ने 14 किलो घटाया था वजन
एक इंटरव्यू में बोनी कपूर ने बताया था कि, ‘जब मैं श्रीदेवी के साथ रिलेशनशिप में था तब मैंने 14 किलो वजन घटाया था। लेकिन शादी के बाद श्रीदेवी जब प्रेग्नेंट हुईं तो उन्हें मिल्कशेक और आईसक्रीम खिलाने लगा। उन्हें मीठा खाने का बहुत मन करता था, मैंने भी फालूदा और आइसक्रीम जम कर खाया।‘
बोनी ने बताया कि, ‘हम दोनों अपने पसंदीदा जगहों पर जाते और अपना फेवरेट फूड खूब एन्जॉय करते थे’।बोनी कपूर ने बताया कि श्रीदेवी के बाद जाह्नवी अब मेरा ख्याल रखती है, और मेरे लिए तो उसने डाइट चार्ट भी फिक्स कर रखा है।