scriptURI ने की ‘बाहुबली’ के इस रिकॉर्ड की बराबरी, ‘मणिकर्णिका’ और ‘एक लड़की…’ को भी दी पटखनी | Box Office Collection: Uri Manikarnika Ek Ladki ko Dhekha | Patrika News

URI ने की ‘बाहुबली’ के इस रिकॉर्ड की बराबरी, ‘मणिकर्णिका’ और ‘एक लड़की…’ को भी दी पटखनी

locationमुंबईPublished: Feb 04, 2019 01:28:15 pm

Submitted by:

Amit Singh

2016 में भारतीय सेना के द्वारा सीमा पार किए गए सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित इस मूवी को अब भी दर्शकों का प्यार मिल रहा है

uri box office collection

uri box office collection

Vicky Kaushal और Yami Gautam स्टारर फिल्म Uri- The Surgical Strike का Box Office Collection थमने का नाम नहीं ले रहा है। फिल्म को रिलीज हुए तकरीबन 23 दिन हो गए हैं। लेकिन 2016 में हुए सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित इस मूवी को अब भी दर्शकों का प्यार मिल रहा है। फिल्म के क्रेज का अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि यह हालिया रिलीज हुई Manikarnika The Queen Of Jhansi और Ek Ladki Ko Dekha To Aisa Laga पर भी भारी पड़ रही है। अगर ऐसा ही हाल रहा तो यह फिल्म Bollywood Upcoming Movies के लिए भी खतरा साबित हो सकती है।

 

Box Office Collection: Uri Manikarnika Ek Ladki ko Dhekha

तरण आदर्श ने दी जानकारी
मूवी एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट के जरिए ‘उरी…’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह फिल्म अभी तक करीब 180 करोड़ की कमाई कर चुकी है और जल्द ही 200 करोड़ के क्लब में भी शुमार हो जाएगी। फिल्म के शनिवार के कलेक्शन की बात करे तो जहां एक तरफ ‘उरी…’ ने 6.35 करोड़, ‘मणिकर्णिका…’ ने 5.25 करोड़ तो वहीं ‘एक लड़की…’ ने 4.65 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया।

https://twitter.com/hashtag/UriTheSurgicalStrike?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/hashtag/UriTheSurgicalStrike?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/hashtag/Manikarnika?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

‘बाहुबली’ को टक्कर
‘उरी…’ के 23वें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करे तो जहां एक तरफ इस फिल्म ने 6.35 करोड़ की कमाई की तो वहीं दूसरी तरफ ब्लॉकबस्टर रही ‘बाहुबली 2’ ने भी अपनी रिलीज के 23वें दिन यही कमाई की थी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो