script

अक्षय कुमार की बढ़ी ब्रांड वैल्यू, दीपिका को नुकसान, जेएनयू जाने से पड़ा फर्क !

locationमुंबईPublished: Feb 06, 2020 07:03:52 pm

Submitted by:

Subodh Tripathi

दीपिका पादुकोण की ब्रांड वैल्यू घटकर मात्र 93.5 अमेरिकी डालर रह गई, विराट की अपेक्षा आधा भी नहीं

अक्षय कुमार की बढ़ी ब्रांड वैल्यू, दीपिका को नुकसान, जेएनयू जाने से पड़ा फर्क !

अक्षय कुमार की बढ़ी ब्रांड वैल्यू, दीपिका को नुकसान, जेएनयू जाने से पड़ा फर्क !

ब्रांड वैल्यू में पिछले साल दूसरे नंबर पर रहने वाली दीपिका पादुकोण को इस बार तीसरे नंबर पर पहुंचकर नुकसान उठाना पड़ा। उनकी ब्रांड वैल्यू में आई गिरावट का मुख्य कारण जेएनयू जाना बताया जा रहा है। वैसे तो एक्टरों में सबसे अधिक ब्रांड वैल्यू अक्षय कुमार की है। लेकिन नंबर वन की बात करें तो क्रिकेटर विराट कोहली की ब्रांड वैल्यू सबसे अधिक है। वहीं शााहरूख और सलमान खान की ब्रांड वैल्यू पांचवें और छठे स्थान पर पहुंच चुकी है।

 

deepika padukone
सिलेब्रिटीज की ब्रांड वैल्यू पर एक नजर, राशि करोड़ रुपए

1. विराट कोहली- 1691
2. अक्षय कुमार – 745
3. दीपिका पादुकोण – 666
3. रणबीर सिंह – 666
5. शाहरुख खान – 471
6. सलमान खान – 397
9. एमएस धोनी – 294
15. सचिन तेंडुलकर – 179
20. रोहित शर्मा -164


ब्रांड वैल्यू में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली नंबर वन पर हैं। जिनकी वैल्यू सबसे अधिक 237.5 मिलियन अमेरिकी डालर हैं। वहीं दूसरे स्थान पर अक्षय कुमार की ब्रांड वैल्यू करीब 104.5 मिलियन अमेरिकी डालर है। दीपिका पादुकोण की ब्रांड वैल्यू घटकर मात्र 93.5 अमेरिकी डालर रह गई है। जो विराट की अपेक्षा आधा भी नहीं हैं। इसी प्रकार सलमान खान की ब्रांड वैल्यू 55.7 और शाहरूख खान की ब्रांड वैल्यू 66.1 मिलियन डालर है।

अक्षय कुमार की बढ़ी ब्रांड वैल्यू, दीपिका को नुकसान, जेएनयू जाने से पड़ा फर्क !

पिछले साल दूसरे नंबर पर थी दीपिका
बताया जा रहा है कि दीपिका पादुकोण को जेएनयू जाने के कारण ब्रांड वैल्यू में नुकसान उठाना पड़ा है। क्योंकि पिछले साल दीपिका पादुकोण जेएनयू में हुए स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट में शामिल हुई थी। इस कारण से उनकी फिल्म को भी विरोध का सामना करना पड़ा। हालांकि दीपिका पिछले ही महीने जेएनयू गईं थीं, इसका ब्रांड वैल्यू पर ज्यादा फर्क नहीं पड़ना चाहिए।

1 हजार करोड़ का बिजनेस दिया था इन चार फिल्मों ने
मिशन मंगल, गुड न्यूज, हाउस फूल 4, केसरी यह चारों फिल्म 2019 में आई थी। इन सभी ने करीब 1 हजार करोड़ रुपए का बिजनेस किया था। केसरी से 203 करोड़, मिशन मंगल ने 277 करोड़, हाउस फूल 4 ने 290 और गुड न्यूज ने करीब 203 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था। जबकि दीपिका पादुकोण की 2019 में कोई मूवी नहीं आई थी। इससे पहले 2018 में पद्मावत आई थी।

deepika_padukone_hbd.jpg

ट्रेंडिंग वीडियो