scriptजान्हवी कपूर, गोविंदा और रश्मिका मंदाना सहित सेलेब्स हुए स्पॉट | Celebs Spottted: Janhvi Kapoor, Govinda, Rashmika Mandanna and others | Patrika News

जान्हवी कपूर, गोविंदा और रश्मिका मंदाना सहित सेलेब्स हुए स्पॉट

locationमुंबईPublished: Apr 13, 2021 03:34:42 am

बॉलीवुड सेलेब्स हाल ही मुंबई शहर में स्पॉट किए गए। इनमें एक्ट्रेस जान्हवी कपूर, गोविंदा और उनकी पत्नी, रश्मिका मंदाना, किम शर्मा और सीमा खान को फोटोग्राफर्स ने आउटिंग पर क्लिक किया। देखें सेलेब्स फोटोज

,

,

मुंबई। बॉलीवुड सेलेब्स को हाल ही मुंबई में आउटिंग पर फोटोग्राफर्स ने अपने कैमरे में कैद किया। इन बॉलीवुड सेलेब्स में एक्ट्रेस जान्हवी कपूर, कोरोना संक्रमण से मुक्त हुए गोविंदा अपनी पत्नी के साथ, किम शर्मा और सीमा खान को शहर में अलग—अलग जगह स्पॉट किया गया। अपनी आउटिंग पर सेलेब्स ने मौके के अनुसार ड्रेसअप किया हुआ था। आइए देखते हैं उनकी फोटोज:
जान्हवी कपूर

janhvi_kapoor_spotted.jpg

एक्ट्रेस जान्हवी कपूर को बांद्रा में एक क्लिनिक से बाहर निकलते हुए स्पॉट किया गया। एक्ट्रेस ने इस दौरान रिप्ड जिंस और वाइट टीशर्ट कैरी किया हुआ था।

janhvi_kapoor.jpg

जान्हवी को इसी ड्रेस में एयरपोर्ट पर भी देखा गया। इस दौरान उन्होंने ब्लैक शूट और मैचिंग कलर मास्क पहना था।

janhvi_in_mumbai.jpg

एक्ट्रेस हाल ही अपनी बहन के साथ समय बीताने अमरीका गईं थीं। यहां वे लॉस एंजिलिस और न्यूयॉर्क गईं। पिछले सप्ताह वह मालदीव होकर आईं थीं। वहां से उन्होंने कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की थीं।

 

गोविंदा और सुनीता आहूजा

govind_with_wife_spotted.jpg

हाल ही में गोविंदा कोरोना पॉजिटिव आए थे। इसके बाद पहली बार वह सार्वजनिक रूप से स्पॉट किए गए। इस दौरान उनके साथ पत्नी सुनीता आहूजा थीं। दोनों ने वाइट और डेनिम आउटफिट कैरी किया था। मास्क और चश्मा भी एक जैसा ही था। ये कपल एयरपोर्ट पर जाते हुए स्पॉट हुए। दोनों ने फोटोग्राफर्स को पोज भी दिए। गोविंदा के कोरोना से ठीक होने पर उनकी बेटी टिना ने एक इंटरव्यू में बताया कि पिता के जल्द ठीक होने की वजह उनका हैल्दी लाइफस्टाइल, हाई इम्युनिटी और प्राणायाम है।’ चंडीगढ़ में एक सॉन्ग की शूटिंग कर रहीं टीना ने खुद को सुरक्षित रखने को लेकर बताया कि हम सारे सुरक्षा उपायों को अपना रहे हैं। बॉयो-बबल में शूट हो रहा है और जरूरी प्रोटोकॉल को फॉलो किया जा रहा है। इसके बाद मैं पंजाब जाकर गाने का कुछ हिस्सा शूट करूंगी और फिर मुंबई जाकर पापा को गले लगाना चाहती हूं।’

 

रश्मिका मंदाना

rashmika_mandana_spotted.jpg

दक्षिण भारतीय फिल्मों की एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना अब बॉलीवुड मूवीज में भी नजर आने वाली हैं। इसीलिए वह कई बार मुंबई में काम के सिलसिले में स्पॉट की जाती हैं। रश्मिका के पास फिलहाल अमिताभ बच्चन की अपकमिंग फिल्म ‘गुड बाय’ है। इसकी घोषणा हाल में ही की गई है। इसके अलावा उनके पास सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर फिल्म ‘मिशन मजनू’ है। साउथ फिल्मों में उनकी नई फिल्म अल्लू अर्जुन के साथ ‘पुष्पा’ होगी।

 

सीमा खान

seema_khan_spotted.jpg

फैशन डिजाइन सीमा खान को मुंबई के बांद्रा में एक क्लिनिक के बाहर स्पॉट किया गया।

 

किम शर्मा

kim_sharma_spotted.jpg
एक्ट्रेस किम शर्मा को भी बांद्रा में स्पॉट किया गया।

ट्रेंडिंग वीडियो