scriptचिल्ड्रेन्स डे : तैमूर अली खान को पापा सैफ ने तोहफे दी 1.30 करोड़ की कार | Childrens Day: Saif Ali gifts Taimur a swanky jeep worth Rs 1 crore | Patrika News

चिल्ड्रेन्स डे : तैमूर अली खान को पापा सैफ ने तोहफे दी 1.30 करोड़ की कार

Published: Nov 14, 2017 01:42:57 pm

चिल्ड्रेन्स डे : तैमूर अली खान को पापा सैफ ने तोहफे दी 1.30 करोड़ की कार….

Taimur_Ali_khan

Taimur_Ali_khan

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान ने अपने 11 महीने के बेटे तैमूर को चिल्ड्रेन्स डे के मौके पर 1.30 करोड़ की कार गिफ्ट में दी। इसका खुलासा खुद सैफ ने किया। सैफ अली खान सोमवार को एक चेरी रेड लग्जरी जीप खरीदकर कर लाए। जब मीडिया ने पूछा कि वह पहली बार इस कार में किसको राइड करना चाहेंगे तो उन्होंने तुरंत तैमूर का नाम लिया। उन्होंने कहा कि अगर आप देखें तो इसी कार में पीछे एक बेबी सीट है। तो इसलिए तैमूर को पहली राइड करना चाहता हूं।

Taimur_Ali_khan

जब उनसे पूछा गया कि आप तैमूर को चिल्ड्रेन्स डे पर क्या गिफ्ट दे रहे हैं तो उन्होंने हसंते हुए कहा कि शायद मैं गाड़ी दे दू उनको। सैफ आगे कहते हैं कि बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए यह गाड़ी काफी खास है। तैमूर को इसका रंग बेहद पसंद आएगा।? मैं बहुत एक्साइटेड हूं इसे खरीद कर। मैं ये गाड़ी तैमूर के लिए रखूंगा। आपको बता दें कि अक्सर ही तैमूर सैफ के साथ कहीं ना कहीं नजर आते हैं। अब फैंस को इंतजार है कि तैमूर को उनके पापा कब इस गाड़ी में घूमाने ले जाते हैं।

Taimur_Ali_khan

बी-टाउन के सबसे पॉपुलर स्टार किड्स में शामिल तैमूर अली खान की उम्र वैसे तो अभी प्लास्टिक वाली कार के साथ खेलने की है, लेकिन उनके पिता ने चिल्ड्रेन्स डे मौके पर तैमूर को इतनी महंगी कार गिफ्ट की है। यानी तैमूर इतनी छोटी सी उम्र में करोड़ों की कार का मालिक बन गया।

बता दें कि तैमूर अली खान अगले महीने 20 दिसंबर को एक साल का होने जा रहा है। हालांकि पहले अफवाहें थीं कि उनकी मम्मी करीना कपूर तैमूर के पहले जन्मदिन पर पेप्गा पिग थीम वाली पार्टी के लिए उत्सुक थी। लेकिन हाल में उनकी मौसी करिश्मा कपूर ने खुलासा किया था कि तैमूर का पहला जन्मदिन केवल परिवार सदस्यों और सेलेक्टेड फ्रेंडस के बीच मनाया जाएगा।

जैसा कि आपको मालूम है कि अमृता सिंह के तलाक लेने के बाद सैफ अली खान ने करीना कपूर से दूसरी शादी की थी। कई सालों तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहने के बाद सैफ-करीना का निकाह 2012 में हुआ। पिछले साल दिसंबर में जोड़ी के बेटे तैमूर अली खान का जन्म हुआ था।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो